चंडीगढ़ से वाया फ्लाइट मुंबई जाने का प्लान है, तो भूल जाइए। एक महीने से अधिक समय के लिए उड़ानें नहीं भरेंगी, इसकी वजह भी सामने आ गई है। दरअसल, रनवे की मरम्मत का काम शुरू हो रहा है। ऐसे में 7 फरवरी से हवाई यात्रियों के लिए चंडीगढ़ से मुंबई आना जाना परेशानी का सबब बन सकता है। क्योंकि रनवे मरम्मत के लिए एक महीने से अधिक समय के लिए (7 फरवरी से 30 मार्च तक) मुंबई अंतरराष्ट्रीय पर फ्लाइटें बाधित रहेंगी।
सप्ताह में रनवे क्लोजर मंगलवार, वीरवार और शनिवार को होगा। इन दिनों में जेट एयरवेज की मुंबई चंडीगढ़ फ्लाइट 9डब्ल्यू सुबह 9.45 पर आएगी। वापसी में फ्लाइट नंबर 9डब्ल्यू 430 मुंबई दोपहर में 1.45 पर नहीं जाएगी। जेट एयरवेज की फ्लाइट नंबर 471 दोपहर 12.35 पर नहीं आएगी। वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 3.20 पर जाएगी।
अहमदाबाद के लिए फ्लाइट
गो एयर ने अहमदाबाद के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की है जो कि मुंबई से यहां 11 बजे आएगी और 11.30 बजे अहमदाबाद जाएगी और वापसी में 3.15 पर आएगी और चंडीगढ़ से मुंबई के लिए 3.45 पर रवाना होगी। इसके अलावा गो एयर की अहमदाबाद फ्लाइट जो श्रीनगर से आकर 3.55 बजे अहमदाबाद जाती है।