फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी कर्मचारियों के लिए बड़ा सरकारी फरमान

Wed, 02 Sep 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर ली है। गृहसचिव अनुराग अग्रवाल की अगुवाई में गठित कमेटी ने यूटी सचिवालय की सुरक्षा को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


7 सितंबर से यूटी सचिवालय में एंट्री पाना कर्मचारियों के लिए भी आसान नहीं होगा। सभी कर्मचारियों को आईकार्ड दिखाने पर ही गेट से एंट्री दी जाएगी। सभी विभागों को कर्मचारियों के आईकार्ड बनवाने के निर्देश गृहसचिव की ओर से जारी कर दिए गए हैं।

नई व्यवस्था के तहत यूटी सचिवालय में सिर्फ अधिकारियों के चार पहिया वाहन ही एंट्री कर सकेंगे। लेकिन अधिकारियों की गाड़ियों पर भी गृह विभाग की ओर से जारी स्टीकर लगे होने चाहिए। स्टीकर के बिना किसी भी अधिकारी की गाड़ी भी यूटी सचिवालय में एंट्री नहीं कर सकेगी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के टू व्हीलर अब यूटी सचिवालय की ओपन पार्किंग में खड़े नहीं हो सकेंगे। कर्मचारियों को अंडर ग्राउंड पार्किंग में अपने दो पहिया वाहन खड़े करने होंगे। कर्मचारियों को भी वाहनों पर यूटी प्रशासन की ओर से जारी स्टीकर लगाने होंगे।

20 से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात
यूटी सचिवालय की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही यूटी सचिवालय के चारों तरफ 24 घंटे करीब 20 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। यूटी सचिवालय में जल्द ही आम लोगों की एंट्री पिछले गेट से होगी। मेटल डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर उठाया कदम
यूटी सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। कर्मचारियों को भी अब आईकार्ड से सचिवालय में एंट्री दी जाएगी।
-अनुराग अग्रवाल,गृहसचिव चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें