फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के ग्रेन मार्केट में एंट्री नहीं, शरीर भी होगा सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट में अब चाहे अधिकारी हों या आम आदमी, बिना मास्क के एंट्री नहीं हो सकेगी। एंट्री गेट पर ही लोगों की थर्मल स्कैनिंग होगी और उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा। सामान्य तापमान से अधिक होने पर वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण इन दिनों ग्रेन मार्केट में सबसे ज्यादा भीड़ लग रही है। इसी को देखते हुए अब यूटी प्रशासन ने ग्रेन मार्केट में बिना मास्क के एंट्री बैन कर दी है।
ग्रेन मार्केट में प्रवेश के लिए पास जरूरी
ग्रेन मार्केट में प्रवेश के लिए यूटी प्रशासन पास को पहले ही जरूरी कर चुका है। इसके साथ ही निजी वाहन का भी परिसर में प्रवेश निषेध किया गया है। दुकानों पर सामान की खरीद फरोख्त के दौरान दुकानों पर भीड़ न हो इसके लिए ऑड ईवन की व्यवस्था की गई है। ग्रेन मार्केट की प्रशासक उपजिलाधिकारी नाजुक कुमार स्वयं यूटी के निर्देशों की देखरेख कर रही हैं।
विज्ञापन

ग्रेन मार्केट में ये किए हैं अहम बदलाव
सीटीयू की बसों को 20-20 की संख्या में सब्जियों और फलों के साथ भेजा जाएगा। ग्रेन मार्केट में एक ही एंट्री और एक ही एग्जिट प्वाइंट रखा गया है। लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। डीएसपी ईस्ट और डीएसपी पीसीआर ग्रेन मार्केट की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें