फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस परिवार को नहीं मिल रही बिजली, अंधेरे में बिता रहे जिंदगी

Wed, 27 Jan 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के कुराली गांव के एक परिवार को कागजी कार्रवाई पूरी होने के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहा। इस कारण परिवार को अंधेरे में ही जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। परिवार ने इस संबंध में इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन


पावरकॉम से बिजली का कनेक्शन लेने के लिए स्थानीय उप-मंडल दफतर के चक्कर लगाकर थक चुकी महिला ललिता देवी ने बताया कि उसने सिंघपुरा में घर बना रखा है। लेकिन, बिजली का कनेक्शन लेने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।

ललित देवी ने बताया कि घर में बिजली के कनेक्शन के लिए जरूरी कार्रवाई पूरी करके कई महीने पहले पावरकॉम के दफतर में जमा करवा दी थी। उसने बताया कि हजारों रुपये खर्च करने के बावजूद पावरकॉम के अधिकारियों ने उसको बिजली का कनेक्शन जारी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि जेई ने फाइल पर लिख दिया कि उसके घर से बिजली की बड़ी लाइन निकलती है। ललिता देवी ने बताया कि उसके घर के पास और कई घर बने हुए हैं, जिनके घरों के पास से भी बिजली की लाइन निकल रही है।

उनको बिजली के कनेक्शन जारी किए गए हैं। ललिता देवी ने बताया कि अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिलने के कारण वह अभी भी अंधेरे में रह रही है।

मामले की जानकारी नहीं है। विभागीय नियमों अनुसार हाई वोल्टेज लाइन के नीचे बनी इमारत में बिजली का कनेक्शन जारी नहीं किया जा सकता है। यदि पहले ऐसी स्थिति वाले घरों में कनेक्शन दिए गए हैं तो वह गलत है। अब गलती को दोहराया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

- गुरप्रीत सिंह, एक्सईएन, पावरकॉम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें