फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों में नहीं तालमेल, पंचकूला से आने वाला एक मार्ग बंद-दूसरा डायवर्ट, लग रहा भारी जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में विभागों के बीच तालमेल की भारी कमी है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। पिछले दो दिनों से सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर मध्य मार्ग की सड़क को डायवर्ट किया गया है। इस दौरान सीटीयू वर्कशॉप से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क को भी बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से उस इलाके में भारी जाम लग रहा है।
विज्ञापन

पंचकूला से आने वाले लोगों के लिए वही दो मुख्य मार्ग हैं, जिसमें से एक जो श्मशान घाट के सामने से सड़क आती है, उसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पहाड़ों व शहर में तेज बारिश के बाद खोले गए सुखना फ्लड गेट की वजह से उस रास्ते को बंद किया गया है, क्योंकि रास्ते में पड़ने वाले पुल के ऊपर से पानी बहने लग गया था। रविवार को सुखना का फ्लड गेट खोला गया था, लेकिन सोमवार को भी उस रास्ते को बंद रखा गया, जिससे सभी लोग मध्यमार्ग वाली सड़क से गुजरने को मजबूर हो गए। जब लोग ट्रांसपोर्ट लाइट के पास पहुंचे तो वहां इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से टेबल टॉप बनाया जा रहा है, जिसकी वजह से उस रास्ते तो स्लिप रोड से डायवर्ट किया गया है। सड़क सकरी होने से भी भारी जाम लग रहा है जिसे मध्यमार्ग पर आने जाना है, उन्हें इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और सेक्टर-28 पेट्रोल पंप के पास लाइट प्वाइंट से लोगों को घूमना पड़ रहा है। रविवार और सोमवार को पूरे दिन सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें