फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से बुलाए गोताखोर, पर नहीं मिला कुएं में गिरा बच्चा

Sun, 07 Sep 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गांव किठाना में शुक्रवार को कुएं में गिरे बच्चे का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। बच्चे की खोज के लिए कुरुक्षेत्र से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। लेकिन बच्चे के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। रविवार को भी बच्चे की तलाश के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


विदित रहे कि गांव किठाना में महिला दो बच्चों सहित कुएं में गिर गई थी। महिला एवं उसके बड़े बेटे को तो लोगों ने निकाल लिया था। लेकिन तीन साल के बच्चे को नहीं निकाला जा सका था। शुक्रवार रात्रि आठ बजे तक प्रशासन से बच्चे की तलाश की थी, लेकिन बरसात के कारण बचाव अभियान रोकना पड़ा था।

इसके बाद शनिवार सुबह बच्चे की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। कुआं गहरा होने के कारण कुरुक्षेत्र से गोताखोर भी बुलाए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आज भी बचाव में पहुंची बाधा
इस बीच कुएं में गिरे बच्चे की मां के मायके पक्ष के लोग व किठाना के लोगाें के बीच दिनभर चले बैठकाें के दौर ने बच्चे की तलाश अभियान में बाधा पहुंचाई। इससे पहले, शनिवार दोपहर को कुएं से दो सांप निकलने के कारण आपरेशन रोकना पड़ा था। सांप पकड़ने के बाद अभियान शुरू किया गया था। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणबीर उर्फ बॉबी मान ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद करवाने व बच्चे की तलाश करवाने की बात कही।
विज्ञापन


आज भी जारी रहेगा तलाशी अभियान
प्रशासन की तरफ से जिला पुलिस उप अधीक्षक गुरमेल सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दुर्गा दत्त, नायब तहसीलदार नवनीत, एस एच ओ रमेश कुमार सहित भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अमला दूसरे दिन भी किठाना में था।
एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि एक गोताखोराें की टीम कुरुक्षेत्र से बुलाई गई थी। जिन्हाेंने काफी समय बच्चे की तलाश की, परंतु बच्चा नहीं मिल पाया। उन्हाेंने कहा कि रविवार को फिर बच्चे की तलाश की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई भी लिखित में शिकायत नहीं मिली है। यदि इस मामले में किसी पक्ष द्वारा कोई शिकायत की जाती है, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें