फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT रिटर्न भरने वालों के लिए बुरी खबर

Sun, 20 Jul 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर रिटर्न के लिए अब चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में अलग से कोई कैंप नहीं लगाए जाएंगे। टेक्नोलॉजी ने आयकरदाताओं को घर से ही ऑनलाइन रिटर्न फाइल करने की सुविधा उपलब्ध करवा दी है।
विज्ञापन


हालांकि फिर भी कर दाताओं की सुविधा के लिए आयकर विभाग ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली स्थित दफ्तरों के काउंटर पर ही आयकर रिटर्न की सुविधा रखी है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित आयकर भवन में पांच काउंटर हैं। मोहाली और पंचकूला में भी ऐसी ही स्थिति है। रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

टैक्स प्रेपेयरर से रिटर्न की तैयारी
आपको आयकर रिटर्न भरने के संबंध में कोई सलाह लेनी है तो आयकर विभाग ने इनकम टैक्स प्रेपेयरर का इंतजाम है। इनकी सेवाएं लेकर आप रिटर्न आसानी से भर सकते हैं। आयकर भवन सेक्टर-17 में सभी टैक्स प्रेपेयरर के नंबर दिए गए हैं।

अभी करें जमा
चंडीगढ़ आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आनलाइन टैक्स जमा करने वाले अधिक हैं, लेकिन फिर भी काफी लोग ऐसे हैं जो कि अंतिम दिन यानी 31 जुलाई का इंतजार करते रहते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए पहले ही रिटर्न जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें