फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फरमानः बिना गार्ड रात में नहीं खोले जाएंगे एटीएम

Tue, 09 Jun 2015 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां गार्ड की व्यवस्था नहीं है, वहां एटीएम बंद रखे जाएंगे। यह आदेश डीसीपी हामिद अख्तर ने दिए हैं। एटीएम लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने बैंकों की शाखाओं की जांच की। अभी दर्जनों शाखाएं ऐसी हैं, जहां भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।

कई शाखाओं के एटीएम के बाहर सिक्योरिटी गार्ड नहीं हैं तो कुछ शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पिछले सप्ताह गांव अलीपुर में एटीएम से लाखों की चोरी बच गई थी।
विज्ञापन


पिछले दिनों सेक्टर आठ में हुई लाखों की लूट के बाद पुलिस लगातार बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांच रही है। सोमवार को भी बैंकों की 69 शाखाओं में पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें