फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने देखा सीचेवाल मॉडल, बोले- बिहार में भी लागू करेंगे

Mon, 20 Feb 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
नितीश कुमार ने देखा सीचेवाल मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी में संत बलबीर सिंह सीचेवाल की ओर से देसी ढंग से स्थापित माॅडल को वह बिहार में भी लागू करेंगे। यह कार्य कम खर्च पर उचित ढंग से किया गया है और इसकी आयु भी बहुत है। यह बात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में संत बलबीर सिंह सीचेवाल की ओर से तैयार सीवरेज सिस्टम को देखने के बाद पत्रकारवार्ता में कहे। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि संत सीचेवाल की ओर से वातावरण और पानी को बचाने के लिए की गई कारसेवा की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। श्री गुरु नानक देव जी महाराज की चरण स्पर्श भूमि पर आकर जहां उन्हें प्रसन्नता मिली है।

वहीं संत सीचेवाल की ओर से पवित्र बेई की करवाई गई कारसेवा देखकर उनका मन बाग-बाग हो गया हे। उन्होंने बताया कि गांवों के गंदे पानी को ट्रीट करके कृषि योग्य बनाने की संत सीचेवाल द्वारा तैयार विधि को वह बिहार के गांवों में लागू करेंगे। उन्होंने संत सीचेवाल को उनके कायोऱ्ं के लिए बधाई दी। 
विज्ञापन

केंद्र के स्वच्छता अभियान पर कसा तंज

नितीश कुमार ने देखा सीचेवाल मॉडल - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने 26 फरवरी को संत बलबीर सिंह सीचेवाल को बिहार में सीचेवाल माॅडल लागू करने के लिए लाई आगामी योजना पर चर्चा करने के लिए पटना आने का निमंत्रण दिया। संत सीचेवाल बलवीर सिंह सीचेवाल ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं उनके साथ आए राजनीतिक मुख्य सचिव एवं सचिव का विशेष सम्मान किया गया।

इससे पूर्व नीतीश कुमार एतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुए।  एसजीपीसी के मुख्य सचिव हरचरण सिंह बैंस ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। उन्होने मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र के सफाई अभियान पर निशाना साधा। मौके पर पूर्व मंत्री डा. उपिंद्रजीत कौर, एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह डोगरांवाला, सरवन सिंह कुलार व गुरप्रीत कौर साही, एसजीपीसी के सचिव महिंदर सिंह आहली, उपसचिव चानन सिंह दीपेवाल, इंजी. स्वर्ण सिंह, मास्टर गुरदेव सिंह, बलदेव सिंह पूर्व चेयरमैन, सुरजीत सिंह ढिल्लों चेयरमैन मार्केट कमेटी, गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर सर्बजीत सिंह, दिलबाग सिंह गिल, दिनेश धीर, चाचा सुरजीत सिंह, पार्षद तेजवंत सिंह, पार्षद गुरनाम सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

नीतीश कुमार ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम करीब छह बजे श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। मीडिया से घिरे नीतीश कुमार माथा टेकने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सम्मान समारोह में पहुंचे जहां उन्हें पटना में श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के बेहतर इंतजामों के लिए सम्मानित किया जाना था।

रविवार को नीतीश कुमार को सम्मानित किया गया वहीं बिहार के छह चीफ सेेक्रेटरी व बिहार के पूर्व डीडीपी को सम्मानित किया गया। नीतीश कुमार श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद केवल इतना बोले कि पर्यावरण बचाओ और देश को खुशहाल बनाओ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें