सेक्टर-30 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को चंडीगढ़ जोन का इंगलिश मीडियम निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया जिसमें 38 ब्रांचों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर ग्रामीण व शहरी इलाकों से आए नौजवानों ने इंगलिश भाषा का सहारा लेते हुए गीत, कविता, भाषण के रूप में निरंकारी मिशन के सिद्धांतों की चर्चा की ।
इस समागम की अध्यक्षता नरंजन सिंह,आईएएस(रिटा.) ने की। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद ही एकत्व का अर्थ समझ आता है और फिर इंसान के लिए जात-पात, रंग, भाषा आदि पर आधारित सभी भेद-भाव स्वयं ही समाप्त हो जाते हैं ।
इससे पूर्व यहां के ज़ोनल इन्चार्ज डा बीएस चीमा ने इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं का व इस कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए यहां के संयोजक मोहिंद्र सिंह व सेवादल का धन्यवाद किया ।