फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी भवन में जोनल लेवल बाल समागम, खूब थिरके नन्हे बच्चे

Sun, 26 Jun 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
निरंकारी भवन चंडीगढ़ में बाल समागम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 30 चंडीगढ़ जोन के बच्चों द्वारा रविवार को एक विशाल जोनल लेवल निरंकारी बाल समागम का आयोजन किया गया। समागम की अध्यक्षता दिल्ली से आए संत निरंकारी मंडल के केंद्रीय प्रचारक डॉ राकेश जोशी जी ने की।
विज्ञापन


इस बाल समागम में ट्राईसिटी के अलावा खरड़, कुराली, डेराबस्सी, लालडू, जीरकपुर, कालका, पिंजोर, नंगल, राजगढ़, सहित 38 ब्रांचों से बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। बच्चों और नौजवानों ने अलग-अलग भाषाओं हिंदी, पंजाबी, इंगलिश, हिमाचली, राजस्थानी, गढ़वाली का सहारा लेते हुए भजन, कविता, कव्वाली, स्किट, भाषण, अवतार बाणी के शब्द कीर्तन आदि के रूप में अपने भाव व्यक्त किए।

बच्चों ने अपनी अपनी आईटम में यह बताने की कोशिश की कि निरंकारी मिशन सारी मानवता का मिशन है यह किसी विशेष मजहब जाति धर्म या वर्ण से संबंधित नहीं है। यह प्यार का मिशन है और प्यार प्रभु से जोड़ता है । डॉ जोशी ने इस अवसर पर उपस्थित बच्चों व नौजवानों को सबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है लेकिन दूसरों को गिरा कर या धक्का देकर नहीं। यदि इस तरह से हम आगे बढ़ेंगे तो इसका हमें कोई लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन


डॉ जोशी ने बड़ों का आदर-सत्कार करने तथा कम से कम बोलने व अधिक से अधिक सीखने के लिए भी बच्चों को प्रेरित किया। जोनल इंचार्ज डॉ बीएस चीमा ने डा जोशी का धन्यवाद किया तथा विभिन्न स्थानों से आए बच्चों व नौजवानों के लिए जीवन में ऊंचाइयों को छूने की कामना की। इस अवसर पर ब्रांच प्रशासन विभाग के मेंबर इंचार्ज जोगिंदर कौर और दिल्ली से केंद्रीय सेवादल अधिकारी शुभ करण चंडीगढ़ के संयोजक मोहिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें