फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांटने पर घर से नौवीं का छात्र लापता, पुलिस ने छात्र को तलाश परिजनों तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20बी में परिजनों की डांट से नाराज नौवीं का 14 वर्षीय छात्र शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने जयपुर से दिल्ली जा रहे बच्चे को 36 घंटे के अंदर तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की धारा के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

दरअसल, बीते शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-20बी से एक 14 वर्षीय किशोर लापता हो गया है। वह नौवीं कक्षा का है। परिजनों ने अपने बयान में बताया कि किसी बात को लेकर उन्होंने बेटे को डांट दिया था। इसके बाद से वह लापता है। शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस जांच में छात्र के मोबाइल की लोकेशन जयपुर आने पर टीम वहां रवाना हुई और दिल्ली जा रही एक बस को सर्च किया, जिसमें छात्र मिल गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह साइकिल से पहले अंबाला पहुंचा और एक पेट्रोल पंप पर साइकिल खड़ी कर वह बस से दिल्ली चला गया। वहां घूमने के बाद वह जयपुर पहुंचा और वापस दिल्ली जाने के दौरान पुलिस ने उसे तलाश लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें