फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के रोज गार्डन में एक साथ ऑनलाइन परीक्षा देते मिले नौ विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की ऑनलाइन परीक्षाओं की शुचिता कलंकित करने के लिए कुछ विद्यार्थी जुटे हुए हैं। वीरवार को पीयू के रोज गार्डन में दोपहर में एक साथ बैठकर कई विद्यार्थी पेपर हल करते मिले। कुछ शिक्षकों ने उन्हें टोका तो वे चलते बने। शिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालय को इस पर नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन

पीयू की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट आदि से प्रश्नपत्र मिल रहा है। इसके बाद विद्यार्थी तीन घंटे में उस हल करके पीयू को ऑनलाइन या ऑफलाइन भेज रहे हैं। वीरवार को भी परीक्षा दो पालियों में हुई। सुबह की पाली में लगभग 12 बजे रोज गार्डन के एक पेड़ के नीचे कुछ विद्यार्थी उत्तरपुस्तिका में कुछ लिख रहे थे। नाम न छापने की शर्त पर एक शिक्षक ने बताया कि उनके पास किताबें भी थीं। उन्होंने इसके लिए उन्हें टोका तो उन्होंने किताबें बंद कर दीं और उसके बाद वे वहां से चले गए। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने कॉपियां अपने बैग में डालीं।
दो-चार शिक्षकों ने यह मामला देखा तो वे हैरत में थे। उनका कहना था कि कई विद्यार्थी उत्तरपुस्तिका जमा करने के उद्देश्य से कैंपस में बैठकर ही परीक्षा दे रहे हैं। उनका उद्देश्य यही है कि उत्तरपुस्तिका जमा कराने के लिए मशक्कत न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें