फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीईटी डिप्लोमा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिप्लोमा विंग के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से हो रही हैं। अधिकांश विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे। बाकी कॉलेज आकर परीक्षा में शामिल होंगे। कॉलेज प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सीसीईटी डिप्लोमा विंग के विद्यार्थियों की संख्या 1200 से अधिक है। इनमें से लगभग 1100 विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा में अपने घरों से ही शामिल होंगे। उनकी ई-मेल पर प्रश्नपत्र भेजा जाएगा। डेढ़ घंटे की परीक्षा होगी, जो दो पालियों में होगी। इन विद्यार्थियों को अधिकतम आठ पेज पर ही उत्तर लिखने होंगे। उत्तर पुस्तिका के एक तरफ उत्तर लिखने होंगे। छात्र उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन भेज सकेंगे। उसके लिए उत्तर पुस्तिका के हर पेज को स्कैन करना होगा। 30 विद्यार्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। उनकी जिम्मेदारी होगी कि वह परीक्षा की शुचिता को बनाए रखें और विद्यार्थियों से उत्तर पुस्तिकाएं वापस मंगवाएं। ऑफलाइन परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल होंगे, जो कॉलेज आएंगे। इनकी परीक्षा भी दो पालियों में ही होगी। परीक्षा का समय डेढ़ घंटे का ही रखा गया है। कॉलेज ने विद्यार्थियों को सभी गाइडलाइन पहले ही ई-मेल व सोशल मीडिया आदि के जरिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें