फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फ्रांस में नीलाम होंगे जेनरे के डिजाइन किए नौ फर्नीचर, कीमत 2.30 करोड़ तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर की 25 अक्तूबर को नीलामी प्रस्तावित, अजय जग्गा ने विदेश और संस्कृति मंत्रालय से लगाई रोक की गुहार
विज्ञापन

प्रशासनिक भवनों की कुर्सियां और बुककेस भी सूची में, जांच पूरी होने तक बिक्री और निर्यात रोकने की मांग
चंडीगढ़। शहर की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े फर्नीचर की विदेशों में नीलामी का मामला एक बार फिर चर्चा में है। फ्रांस के एक नीलामी घर में 25 अक्तूबर को मशहूर वास्तुकार पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किए गए नौ फर्नीचर आइटम नीलाम किए जाने प्रस्तावित हैं। इनमें कई वस्तुओं के नीलामी कैटलॉग में चंडीगढ़ के प्रशासनिक भवनों से जुड़े होने का उल्लेख है। इनकी प्रस्तावित कीमत करीब 1.73 करोड़ से 2.30 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है।
चंडीगढ़ के अधिवक्ता और हेरिटेज इश्यूज से जुड़े सदस्य अजय जग्गा ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक नीलामी, बिक्री और निर्यात पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवनों की कुर्सियां और बुककेस भी सूची में
अजय जग्गा के पत्र के अनुसार, फ्रांस के चैंटिली में स्थित पेरिस ओइस एनशेर की ओर से 25 अक्तूबर को ‘लक्स, आर्ट एंड क्यूरियोसिते’ नाम से नीलामी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें शामिल नौ वस्तुओं में सीनेट कमेटी चेयर्स, अवोका आर्मचेयर, अवोका सोफा, बुककेस और ऑफिस केन चेयर्स शामिल हैं। सूची में प्रशासनिक कार्यालय से जुड़ा एक विशेष फर्नीचर भी है, जिसे अलग-अलग हिस्सों में खोला और जोड़ा जा सकता है। पत्र में एक अन्य वस्तु को पटियाला के महाराजा के महल के सहायक भवनों के लिए विशेष रूप से तैयार किए जाने की जानकारी का भी उल्लेख है। जग्गा ने इसकी उत्पत्ति की अलग से जांच कराने की मांग की है, ताकि बिना सत्यापन के इसे चंडीगढ़ की विरासत का हिस्सा न माना जाए।
पहले भी दी थी सूचना, 10 अक्तूबर को हुई नीलामी
अजय जग्गा ने पत्र में दावा किया है कि उन्होंने 25 सितंबर को भी चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर की विदेश में नीलामी की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी थी। उनके अनुसार, पूर्व सूचना के बावजूद चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की गई और 10 अक्तूबर को नीलामी हो गई।
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय से कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग
जग्गा ने विदेश मंत्रालय से फ्रांस के संबंधित अधिकारियों और नीलामी घर से कूटनीतिक माध्यमों से संपर्क करने की अपील की है, ताकि जांच पूरी होने तक प्रस्तावित नीलामी स्थगित रखी जा सके। उन्होंने यह भी मांग की है कि यदि किसी वस्तु को अनधिकृत तरीके से हटाने, गबन, चोरी या अवैध निपटान का प्रथम दृष्टया मामला सामने आता है, तो उचित शिकायत या एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें