फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज: पटियाला के नौ लोग हुए थे शामिल, मुक्तसर में 14 लोग मस्जिद में ही आइसोलेट 

Wed, 01 Apr 2020 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/मुक्तसर ( पंजाब)
विज्ञापन
निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना के आतंक के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात की मरकज में पटियाला के नौ शामिल हुए थे। पटियाला पुलिस व खुफिया एजेंसियों की जांच में यह सामने आया है। इसके बाद गांव लंग के रहने वाले बहादुरखान समेत आठ तब्लीगी जमातियों को भीखी कोटड़ा गांव में क्वारंटीन कर दिया गया है। जबकि इनका नौवां साथी रमजान अली निवासी बिशन नगर फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पटियाला के यह सभी तब्लीगी जमाती दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में हुई मरकज में सात मार्च को गए थे और 10 मार्च को वापस आ गए थे। बेशक सभी खुद को बिल्कुल ठीक बता रहे हैं लेकिन फिर भी पुलिस ने उनको अपना मेडिकल कराने के आदेश दिए हैं। 

बिशन नगर इलाके के रहने वाले तब्लीगी जमाती के बारे में पता लगने के बाद से इलाके में दहशत है। बताया जा रहा है कि बहादुर खान निवासी लंग की ड्यूटी प्रचार व प्रसार करने की है। इसलिए वह अलग-अलग जगह जाकर प्रचार करता है। सेहत विभाग के डॉ. सुमित सिंह के मुताबिक दिल्ली गए सभी तब्लीगी जमातियों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तसर में 14 लोग मस्जिद में ही आइसोलेट

निजामुद्दीन मरकज से मुक्तसर आए मुस्लिम भाईचारे के चौदह लोगों को स्थानीय जामा मस्जिद में ही आइसोलेट कर दिया गया है। ये सभी लोग मूलरूप से मेरठ के रहने वाले हैं और कर्फ्यू से पहले मुक्तसर आए थे। पुलिस ने इनके भोजन-पानी का इंतजाम किया है। साथ ही इन्हें मस्जिद के अंदर ही रहने की सख्त निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मुस्लिम भाईचारे के लोग बीते दिनों दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेकर मुक्तसर लौटे थे। धर्म प्रचार करने वाले ये लोग मूलरूप से मेरठ के हैं और 18 मार्च को मुक्तसर आए थे। मुस्लिम भाईचारे के सदस्य सैयद मोहम्मद नेता ने बताया कि उनके आने के बाद ही कर्फ्यू लग गया। 

अब जब कोरोना का प्रभाव बढ़ा तो उन्होंने खुद ही सेहत विभाग को सूचना दी। उसके बाद से सेहत विभाग की टीम आई और सभी का चेकअप किया। हालांकि इनमें कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए हैं। मगर फिर भी एहतियात के तौर पर प्रशासन के आदेश पर 14 दिन के लिए मस्जिद में ही रहने की हिदायत दी गई है। 

दिल्ली जमात में हिस्सा लेकर लौटे तीन लोग होम क्वारंटीन
श्री आनंदपुर साहिब में निजामुद्दीन मरकज से लौटे तीन लोगों को सेहत विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन किया है। विभाग के कर्मियों ने तीनों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की और उनके घरों के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया। सेहत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि यह तीनों व्यक्ति  दिल्ली मरकज में शामिल हुए थे। वहां से 13 मार्च को वापस आए। हालांकि इनमें से किसी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं फिर भी इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। डीसी सोनाली गिरि ने इसकी पुष्टि की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें