फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहारिका बनीं मिस ईवा इंडिया, चंडीगढ़ में हुआ भव्य स्वागत...ऐसे मिली सफलता

Tue, 22 Jan 2019 03:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
निहारिका
विज्ञापन
ब्यूटी से लेकर फैशन तक सभी में निहारिका पाहवा ने न केवल जजों को दिल जीता बल्कि मिस ईवा इंडिया 2018 का ताज भी अपने नाम किया। 17 साल की निहारिका चंडीगढ़ के एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। ताज जीतने के बाद पहली बार जब निहारिका कॉलेज पहुंचीं तो सभी ने अपनी इस खूबसूरत छात्रा एवं मिस ईवा इंडिया का स्वागत किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। इससे पहले भी निहारिका कई ब्यूटी शो में भाग ले चुकी हैं। लेकिन मिस ईवा इंडिया में उन्होंने रैंप पर देशभर की तमाम सुंदरियों में पहला स्थान लेकर बाजी मारी है। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर को नई दिल्ली में हुआ था।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने कहा कि उन्हें निहारिका पर गर्व है। उन्होंने अपने कॉलेज, माता-पिता सहित देश का नाम रोशन किया है। निहारिका ने अपने सपने पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत की है जिससे हर छात्रा को प्रेरणा लेनी चाहिए। 
विज्ञापन


पांच लाख का ताज पहने कॉलेज में पहुंचीं निहारिका 
मिस ईवा इंडिया 2018 का ताज जीत कर पहली बार कॉलेज पहुंचीं निहारिका का उत्साह देखते ही बनता था। उनके कॉलेज फ्रेंड्स व शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। वह अपने ब्यूटी पैजेंट का पांच लाख रुपये का ताज पहनकर कॉलेज पहुंची थीं। 

अगला लक्ष्य मिस इंडिया टाइटल जीतना
निहारिका राजपुरा से हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस ब्यूटी ताज को जीतकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि राजपुरा से किसी ने यह ब्यूटी ताज नहीं जीता है। उनका अगला लक्ष्य मिस इंडिया का टाइटल जीतना है। इसको लेकर वे इन दिनों तैयारियां कर रही हैं। 
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें