आतंकी भूपिंदर के परिवार से की पूछताछ
एनआईए की टीम ने लुधियाना के भट्टियां इलाके में दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम ने आतंकी भूपिंदर सिंह के परिवार वालों से भी पूछताछ की है। एनआईए की टीम ने महानगर में दबिश दी, लेकिन पुलिस के सीनियर अधिकारियों को इस बारे में कुछ पता नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूपिंदर सिंह के परिवार से जानकारी हासिल करने के बाद उसके नजदीकी साथियों के बारे में भी पता किया गया है।
एनआईए ने गुरदासपुर में दी दस्तक
करनाल के टोल प्लाजा मधुबन से आईईडी और हथियार, गोला बारूद मिलने के मामले में एनआईए की टीम ने गुरदासपुर में थाना सदर के एक पीरां बाग में एक घर की तलाशी ली। हालांकि उक्त युवक से किसी भी प्रकार की कोई रिकवरी अभी तक नहीं हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने गांव पीरां बाग में एक युवक के घर दबिश दी। बताया जा रहा है कि राजा के तार सुख भिखारीवाल से जुडे़ हैं। गौर रहे कि हरियाणा पुलिस ने पांच मई 2022 को सफेद इनोवा में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 03 आईईडी, 01 पिस्टल, 02 मैगजीन, 31 लाइव राउंड, 06 मोबाइल और 1.30 लाख नकद बरामद किए थे।