फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA ने शुरु की गोसाईं हत्याकांड मामले की जांच, पुलिस से रिपोर्ट मांगी

Tue, 24 Oct 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
Ludhiana Murder - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षक रविंदर गोसाईं की हत्या की जांच नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने लुधियाना पुलिस से अब तक हुई जांच की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, साथ ही कुछ निर्देश भी दिए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह एनआईए की जांच टीम लुधियाना पहुंच कर मामले की जमीनी स्तर पर पड़ताल शुरू करेगी। सूत्रों के अनुसार जांच टीम की कमान दिल्ली में कार्यरत एनआईए के आईजी जीपी सिंह को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जमीनी स्तर पर जांच शुरू करने से पहले एनआईए अधिकारियों ने कई तरह की जानकारियां स्थानीय पुलिस से मांग कर मामले में होमवर्क शुरू कर दिया है। हालांकि इसकी पुष्टि लुधियाना का कोई भी अधिकारी नहीं कर रहा है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में आईजी जीपी सिंह के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई है। इस टीम ने लुधियाना पुलिस ने अब तक की रिपोर्ट के अलावा हत्या में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल के चोरी होने की तारीख के बाद से अब तक की तमाम सीसीटीवी फुटेज मांगी हैं। माना जा रहा है कि आरोपियों ने फ्लाईओवर, रेलवे लाइन और बुड्डा नाला इत्यादि क्रास किए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : File Photo
​इनके आसपास के इलाकों के अलावा  करीब 137 पेट्रोल पंपों समेत करीब 1300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जिनमें सेफ सिटी के तहत 900 कैमरे भी शामिल हैं, भी मांगे गए हैं। इसके अलावा लाढोवाल टोल प्लाजा और शहर के एग्जिट प्वाइंट्स पर लगे कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

अभी तक हुई जांच में यह सामने आया है कि आरोपी लुधियाना से पूरी तरह से वाकिफ थे। एक आरोपी का कद लंबा और दूसरे का छोटा था। इस तरह के गैंगस्टर्स की हरकतों पर नजर रखी जा रही है। एसआईटी ने रविंदर गोसाईं के मोबाइल की कॉल डिटेज भी खंगाली है। वारदात से 36 घंटे पहले रविंदर गोसाईं की किन-किन लोगों से बात हुई थी, पुलिस उन सभी से भी पूछताछ कर रही है। अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। उसके अलावा पुलिस ने कई ऐसे लोगों को भी पूछताछ के लिए राउंडअप किया है, जिनके खिलाफ रविंदर गोसाईं ने आरटीआई डाली हुई थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें