एनआईए ने बयान में कहा हिलाल की गिरफ्तारी से भारत में हेरोइन की तस्करी और बिक्री में शामिल एक बड़े नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है जो कि हवाला और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के जरिए पाकिस्तान में ड्रग-प्रोडक्शन को चैनलाइज किया गया। इतना ही नहीं जांच में यह भी पता चला है कि आतंकी मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से धन जुटाकर भारत में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी ढांचे को मजबूत करने और बढ़ाने में जुटे थे। इनका उद्देश्य देश में अशांति फैलाना था।
15 स्थानों पर तलाशी लेकर करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त की
मामले की जांच कर ही एनआईए की टीम ने पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में संदिग्धों और आरोपियों से संबंधित 15 स्थानों पर तलाशी ली। उनसे अब तक 98.5 लाख रुपये, आठ वाहन और 3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। इसके अलावा एनआईए ने जांच के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, पेन ड्राइव, लैपटॉप व काफी कुछ ऐसी चीज अपने कब्जे में ली हैं जो कि केस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
पाकिस्तान व आतंकियों तक पहुंचाया पैसा
एनआईए की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों को अटारी भारत-पाकिस्तान सीमा के माध्यम से हेरोइन की कम से कम छह खेप पाकिस्तान से मंगवाई की गई। इनमें कुछ पैसा हवाला ऑपरेटरों के जरिए पाकिस्तान वापस भेजा गया था, जबकि एक बड़ा हिस्सा ओवरग्राउंड वर्कर्स और अन्य सहयोगियों के एक नेटवर्क के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों तक पहुंचाया।