राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया। केंद्रीय एजेंसी ने पाकिस्तान में रहने वाले आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा, पंजाब के गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई व बंबीहा गैंग पर बड़ा वार किया है। एजेंसी ने इन तीनों गैंग की हरियाणा में चार और दिल्ली में एक संपत्ति कुर्क की है। एनआईए ने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों को विभिन्न प्रकार की आतंकवादी और जबरन वसूली की घटनाओं को अंजाम देकर बनाया गया था। इस प्रकार यह 'आतंकवाद की आय' थी क्योंकि उनका इस्तेमाल आतंकी साजिश और अपराधों को अंजाम देने में किया जा रहा था।