फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सेवाएं बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एनएचएम स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। जीएमएसएच-16 के प्रशासनिक भवन के बाहर कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मार्च भी निकाला। इस कारण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। कुछ जगह की ओपीडी बंद रहीं तो कुछ जगह प्रसव पूर्व जो जांच होती है, वह नहीं हो सकी। वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार मांग पत्र दिए गए, लेकिन बात नहीं सुनी गई। हड़ताल के कारण मंगलवार को कोरोना टीकाकरण भी पूरी तरह सफल नहीं हो पाया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर दड़वा और मौली गांव में ओपीडी बंद रही। डाटा एंट्री ऑपरेटर कर्मचारियों ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया। इस कारण ओपीडी ऑनलाइन रिपोर्टिंग (टीकाकरण व प्रेग्नेंसी की ऑनलाइन एंट्री) नहीं हो सकी। टीबी विभाग के भी कर्मियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया था, जिस कारण लैब सुविधा बंद रही।
सीएनईयू के कन्वीनर भूपिंदर गिल व अध्यक्ष बबीता रावत ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। इसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए। इस दौरान बिपिन शेर सिंह, गुरचरण सिंह, ओम कैलाश आदि ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी अपनी मांगें पूरी होने पर ही उठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें