फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में NHAI प्रोजेक्टों पर ग्रहणः केंद्र ने पंजाब सरकार को दी चेतावनी-प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक रखें

Sat, 10 Aug 2024 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में हाल ही में एनएचएआई के ठेकेदारों के साथ मारपीट की घटनाएं हुई थीं। अब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा है। इसमें पंजाब सरकार को चेतावनी दी गई है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक रखें नहीं तो परियोजनाएं कैंसिल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
नितिन गडकरी ने भगवंत मान को लिखा पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में एनएचएआई की कई परियोजनाओं पर ग्रहण लग सकता है। केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को पत्र लिख इसकी चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा है कि अगर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरती है तो एनएचएआई की आठ और परियोजनाओं को रद्द कर दिया जाएगा। 

गडकरी ने यह पत्र दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर ठेकेदारों के साथ हुई हिंसक घटनाओं के बाद लिखा है। पत्र में कहा गया है कि एनएचएआई पंजाब में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे सहित कई एनएच कॉरिडोर का निर्माण रहा है। हाल ही में घटनाओं के बाद उन्होंने अथॉरिटी के अधिकारियों, ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों को भी हाल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले में पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री की निगरानी में है। हमने इस पर एसआईटी गठित की है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। ऐसी दो घटनाएं हुई हैं और अगर एनएचएआई को जरूरत पड़ी तो हम सुरक्षा मुहैया कराएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें