फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नए वोटर्स जरा इधर ध्यान दें

Mon, 17 Feb 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी के चुनाव विभाग की ओर से 6 जनवरी को नई मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। लेकिन, इस मतदाता सूची में संशोधन का कार्य लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन तक चलेगा।
विज्ञापन


ऐसे में शहर के जिन लोगों की वोट अभी तक नहीं बनी है वे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित चुनाव विभाग के कार्यालय में जाकर फार्म भरकर वोट बनवा सकते हैं।

साथ ही जो मतदाता अपने वोट स्थानांतरित कराना चाहते हैं वे भी करवा सकते हैं। चुनाव विभाग भी ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है और जल्द ही इसके लिए अभियान भी चलाया जाएगा।

चुनाव विभाग की ओर से मतदाता सूची में संशोधन के लिए इससे पहले 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया गया था। चुनाव विभाग की ओर से 6 जनवरी को जारी की गई मतदाता सूची के अनुसार शहर में मतदाताओं की संख्या 5,80,700 हो गई हैं।
विज्ञापन


इनमें 3,15,336 पुरुष और 2,65,364 महिला मतदाता हैं। चुनाव विभाग की ओर से चलाए गए अभियान का परिणाम यह रहा कि शहर में 55, 455 मतदाता जुड़ गए। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि चंडीगढ़ में जनसंख्या और मतदाताओं का अनुपात 60 तक पहुंच जाए। अभी यह अनुपात 50 है।

मतदाता बनने के लिए युवाओं को आयु प्रमाण पत्र और चंडीगढ़ के निवासी होने का सुबूत भी देना होगा। इसके लिए वे अपने अभिभावक के नाम पर जारी बिजली या टेलीफोन का बिल भी दे सकते हैं।

अपने नाम पर घर के पते पर आई चिट्ठी भी सुबूत के तौर पर दी जा सकती है। जो लोग दूसरे प्रदेशों से आए हैं उन्हें अपने पुराने संसदीय क्षेत्र की वोटर सूची से नाम कटने का सर्टिफिकेट देना होगा। लोग इस बारे में अधिक जानकारी टॉल फ्री नंबर 1950 पर ले सकते हैं। साथ ही चुनाव विभाग की वेबसाइट पर भी जानकारी ली जा सकती है।

लोक सभा चुनाव के नामांकन की अंतिम तारीख तक नए वोट बनेंगे। जिन लोगों के वोट अभी नहीं बने हैं वह नए वोट बनवा सकते हैं। प्रशासन भी अपने स्तर पर अभियान चलाएगा। हमारी कोशिश है कि चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं को शामिल किया जाए।
विज्ञापन

-तिलक राज, ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें