फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव चयनित पीजीटी हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें

Sat, 18 Jan 2014 09:47 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में विभिन्न संकायों के लिए तहत चयनित पीजीटी का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजूकेशन हरियाणा की वेबसाइट पर ज्योग्राफी, गणित, फिजिक्स, हिस्ट्री, पंजाबी, कामर्स, केमिस्ट्री और साइकोलॉजी विषयों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19 और 20 जनवरी को पंचकूला में बनाए गए विभिन्न काउंसलिंग सेंटर पर सुबह 9 बजे पहुंचना होगा।

काउंसलिंग संबंधी पूरी जानकारी डीएसई की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। काउंसलिंग में कैंडीडेट को स्टेशन की अलॉटमेंट की जाएगी।

विकलांग, विधवा, महिलाओं और अन्य कैटेगरी के हिसाब से स्टेशन चुनने का विकल्प दिया जाएगा। काउंसलिंग में प्रत्येक चयनित शिक्षक को पसंद के 5 स्कूल फार्म में भरकर देने होंगे।
विज्ञापन


सभी चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दिन सभी जरूरी मूल प्रमाण पत्र और फोटो और प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी।

काउंसलिंग के लिए पंचकूला के जिला शिक्षा अधिरकारी दफ्तर के अलावा सरकारी स्कूलों में अलग-अलग विषयों के लिए काउंसिलिंग सेंटर बनाए गए हैं।

काउंसलिंग की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी,डिप्टी डायरेक्टर और डायरेक्टर स्तर के अधिकारियों को दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें