फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, आज पड़ेगी धुंध

Sat, 18 Jan 2014 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात और शनिवार को हुई बारिश ने मौसम में एक बार फिर ठंडक ला दी है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को शहर में धुंध और कोहरा पड़ने के आसार हैं। वहीं रविवार को और ज्यादा ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 6 डिग्री तक जा सकता है।

बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भी भर गया। वहीं बारिश ने धनास में पुनर्वास योजना के तहत बनाए गए मकानों की भी पोल खोल दी। कई मकानों की छतें बारिश के कारण टपकने लगी।
विज्ञापन


रेल और हवाई यातायात प्रभावित
मौसम के कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा। शनिवार को जेट एयरवेज की चार फ्लाइट्स रद्द रहीं। कंपनी ने इन फ्लाइट्स को एक दिन पहले रद्द कर दिया था।

जेट की मुंबई से चंडीगढ़ सुबह 12.10 बजे आने वाली फ्लाइट भी रद्द रही। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली तीन उड़ानें भी नहीं आ सकी। ये तीन उड़ानों का समय दोपहर 12.20, शाम 4.45 और शाम 5.10 है। वहीं रोजाना की तरह ऊंचाहार एक्सप्रेस शनिवार को भी 6 घंटे 45 मिनट देरी से चंडीगढ़ पहुंची।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें