फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: टीचर के हाथ से खून टपकता रहा, एसी में बैठा रहा दरोगा

Mon, 15 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
नव चयनित जेबीटी शिक्षकों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग
विज्ञापन
एक नव चयनित जेबीटी के अंगुली से खून टपकता रहा। लेकिन दरोगा उसकी मदद के लिए गाड़ी से नहीं उतरा। दर्द से कराहता युवक गुहार लगाता रहा कि साहब अस्पताल पहुुंचा दीजिए। लेकिन उसकी कोई सुनने को तैयार नहीं था। दारोगा चुपचाप तमाशबीन बना रहा। वह एसी ऑन करके गाड़ी में बैठा रहा। बाहर आता भी कैसे तापमान करीब 40 डिग्री था। इस दौरान चोटिल जेबीटी को किसी ने अस्पताल पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठाई।  
विज्ञापन


ये घटना हाउसिंग बोर्ड पर पंचकूला साइड की है। जब नव चयनित जेबीटी रविवार को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ निकले थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। पुलिस के डंडों और बेरिकेड्स की चपेट में आने से पानीपत के नवीन कुमार की एक अंगुली का पूरा मांस ही उतर गया। वह दर्द से कराहता रहा। जब मदद के लिए कोई पुलिस कर्मी नहीं आया तो पात्र अध्यापकों ने खुद नवीन को अस्पताल पहुुंचाया।

करीब 40 डिग्री तापमान में 300 शिक्षक सड़क पर
पंचकूला का तापमान रविवार को करीब 40 डिग्री के आसपास था। मेन सड़क पर करीब तीन सौ शिक्षक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ पैदल निकले थे। इस दौरान उनके साथ एंबुलेंस की तैनाती नहीं थी। इस दौरान बड़ा हादसा होता तो जिम्मेदार कौन होता। स्वास्थ्य विभाग या फिर पंचकूला पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मी व्हाट्स एप पर व्यस्त

नव चयनित जेबीटी शिक्षकों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग
घायल अस्पताल पहुंचा गया तब आई एंबुलेंस
करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद प्रवीण के अंगुली से खून नहीं रुका तो शिक्षकों को दूसरे की बाइक लेकर उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और अन्य घायल, जिन्हें हल्की चोट आई थी, उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

महिला पुलिस कर्मी व्हाट्स एप पर व्यस्त
हाउसिंग बोर्ड के पास एक तरफ चिलचिलाती धूप में करीब 100 महिला नव चयनित जेबीटी प्रदर्शन कर रही थीं। दूसरी तरफ उन्हें रोकने के लिए तैनात महिला पुलिस कर्मी छांव में व्हाट्स एप की चेटिंग में व्यस्त थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें