फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे दो बच्चे लावारिस हालत में मिले

Sun, 31 Jan 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को सड़क किनारे दो मासूमों लावारिस अवस्था में मिले। इनमें से एक कुछ दिन पहले पैदा हुआ लड़का है जबकि दूसरी एक साल की लड़की। इन बच्चों के लावारिस मिलने से एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। नवजात को जीएमएसएच-32  और लड़की को मदर टेरेसा होम में रखा गया है।
विज्ञापन


कबाड़ी ने सुनी रोने की आवाज
शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कालोनी नंबर चार निवासी अनिल कुमार ने हल्लो माजरा में कबाड़ी मार्केट के पास बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उस समय वह दुकान पर आ रहा था। दुकानदार उस स्थान पर पहुंचा जहां से रोने की आवाज आ रही थी। उसने बच्चे को कपडे़ में लिपटा पाया।

बच्चे को उठा कर देखा तो वह बिल्कुल स्वस्थ था। जिसकेबाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के साथ जाकर अनिल ने बच्चे को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। डाक्टरों का कहना है कि बच्चे का जन्म तीन चार दिन पहले ही हुआ होगा।
विज्ञापन


सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि बच्चे की हालत बिल्कुल ठीक है और अनिल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे केमां बाप की तलाश चल रही है।

वहीं, दूसरी तरफ रात करीब 9.30 बजे सेक्टर 22 में एससीओ नंबर 17 के सामने एक साल की बच्ची रोती मिली। पुलिस देर रात तक बच्ची को लेकर इलाके में घूमती रही पर उसके माता पिता का कुछ पता नहीं चला। थक हार कर पुलिस ने बच्ची को मदर टेरेसा होम में रखा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्ची केमां बाप की तलाश शुरू कर दी है।

खाली प्लॉट में मिली एक माह की बच्ची
उध्ार हरियाण्ा के पानीपत शहर के सैक्टर 11-12 स्थित एक निजी हॉस्पीटल के समीप खाली प्लॉट में शनिवार देर रात एक खाली प्लॉट में कपड़ों में लिपटी एक माह की बच्ची मिली है। पुलिस ने बताया कि शाम के समय बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। मौके पर कपड़ों में एक माह की बच्ची लिपटी हुई थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल के बेबी केयर सैंटर में रखवा दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें