डिस्को, डांस, मस्ती के संग आधी रात तक जश्न....यह होगा सिटी ब्यूटीफुल में नए साल का अंदाज। मुंबई के डांसिंग स्टार्स होटलों में अपना जलवा बिखेरेंगे तो वहीं लजीज व्यंजन भी आपका दिल जीत लेंगे।
जेडब्लू मैरिएट में पार्टी
न्यू ईयर के मौके को आप फाइव स्टार होटल में सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आपको खर्च करने होंगे 14 हजार रुपये।
होटल जेडब्लू मैरिएट में पार्टी के संग बफे, डिनर और इंटरनेट के संग डीलक्स एकोमोडेशन की जाएगी। यहां न्यू ईयर स्पेशल डिनर का आयोजन किया गया है।
- जेडब्लू मैरिएट में कपल डिनर दस हजार रुपये का है। जबकि सिंगल के लिए डिनर पांच हजार रुपये में है। किड्स के लिए डिनर 999 रुपये में रखा गया है।
- होटल के लाउंज में स्पेशल पार्टी होगी। इसमें लंच भी होगा और डिनर भी।
- कैफे एट जेडब्लू में अनलिमिटेड प्रीमियम स्पिरिट होगी। लंच बफे 880 रुपये में होगा और लिक्विड बफे 559 रुपये में होगा।
- न्यू ईयर गाला डिनर ओरगेनो में 559 रुपये में होगा।
पार्क प्लाजा में डांस का जलवा
सेक्टर-17 स्थित पार्क प्लाजा में न्यू ईयर के मौके पर तीन हजार का पैकेज है। इस पैकेज में फूड, लिकर के संग रेस्टोरेंट और बैंक्वेट्स में होने वाली पार्टी में शामिल होने का मौका भी होगा।
होटल ने पार्टी के लिए डीजे तो बुलाया ही है, साथ ही टीवी और बॉलीवुड के डांस में परफार्म करने वालों को भी बुलाया गया है।
होटल ने बच्चों के लिए पंद्रह सौ रुपये का स्पेशल पैकेज तैयार किया है। पार्क प्लाजा के महाप्रबंधक गौरव तनेजा ने कहा कि पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स से मिलने का मौका भी मिल सकता है।
ताज में डीजे
चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित होटल ताज में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन जबरदस्त होगा। होटल ताज में कपल एंट्री सात हजार रुपये में होगी।
पार्टी में सब कुछ अनलिमिटेड होगा। यदि कोई फैमिली जाना चाहे तो उसमें बच्चे के लिए अलग से कुछ पेमेंट नहीं करनी होगी। पार्टी साढ़े सात बजे से लेकर नए साल तक चलेगी।
डीजे बीट्स और फायर डांस
सेक्टर-17 के ब्लू आइस में डीजे क्वेस्ट और डीजे शेंकी अपनी बीट्स के संग आपको क्रेजी करेंगे। सेक्टर-26 के वुडू डिस्क एंड रेस्टोरेंट में न्यू ईयर पार्टी के लिए अभी से बुकिंग शुरू हो चुकी है।
सेक्टर-17 के एक्सट्रोनिक बार एंड रेस्टोरेंट में डीजे प्रो और डीजे एरिस धमाल मचाएंगे। पंचकूला के सेक्टर 8 स्थित बेरो फिएस्टा में डीजे अनूप के बीट्स और फायर डांस होगा।
यहां 2000 रुपये में अनलिमिटेड बफे और लिकर है। होटलों और रेस्टोरेंट में पैकेज की कीमत पांच हजार रुपये से लेकर बीस हजार रुपये तक हैं।
मंगलवार है, कम होगी शराब
अबकी बार 31 को मंगलवार होने की वजह से शराब की खपत पर सीधा असर होगा। एक होटल मालिक के अनुसार मंगलवार को नॉन पार्टी डे माना जाता है।
इसी वजह से अबकी बार डिस्को और होटलों में शराब की खपत कम होने की संभावना है।