फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां देखिए हर होटल, क्लब का न्यू ईयर प्लान और चुनिए पार्टी की जगह

Sat, 31 Dec 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
new year celebration - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
साल 2016 समाप्त होने में अब केवल चंद घंटे शेष बचे हैं। एक ओर जहां नए साल के स्वागत के लिए सिटी ब्यूटीफुल तैयार है, वहीं दूसरी ओर हर कोई न्यू ईयर सेलिब्रेट कैसे और कहां करें इसकी प्लानिंग कर रहा है। यूथ हो या बच्चे हर वर्ग के लोगों ने इसे अपने अंदाज में मनाने को तैयार हैं।
विज्ञापन


यूथ वर्ग जहां डिस्कोथेक, क्लब या लाउंज में थर्टी फर्स्ट मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं न्यू मैरिड कपल या उम्रदराज लोग इसे होटल या रेस्त्रां में लाइट म्यूजिक और कैंडल लाइट डिनर के साथ मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सिटी में कुछ डिस्कोथेक में रशियन बैले डांसर भी परफार्म करेंगी। वहीं कई जगह सूफी नाइट का भी आयोजन किया जा रहा है। 

- जेडब्ल्यू मैरियट
यह होगा खास- सेलिब्रेटी सुखी म्यूजिकल डॉक्टर्स, श्रेय सीन, और काव्या खुराना करेंगे परफार्म।  
एंट्री फीस- बैंक्वेट- 9000 रुपये कपल, बैंक्वेट और रेस्त्रां 10,000 रुपये कपल।

रशियन और बैले डांसरों का भी है इंतजाम

Hotel - फोटो : File Photo
- हयात रेजेंसी
यह होगा खास - व्हाइट पार्टी एट रेजेंसी बॉलरूम, डीजे वीरेन, डीजे मैगी, डीजे साउंडस्ट्रोम और डीजे प्रो करेंगे परफार्म, फोक पसंद करने वालों के लिए हरि-सुखमनी की स्पेशल परफार्मेंस। बेस्ट ड्रेस्ड और बेस्ट कपल को हयात रेजेंसी के देशभर में मौजूद होटल में फ्री रहने का पैकेज जीतने का मिलेगा मौका।
एंट्री फीस- 11,888 रुपये कपल एंट्री, अर्बन कैफे के लिए 9,888 रुपये कपल एंट्री।

- किट्टी सू, होटल ललित
 यह होगा खास - इंटरनेशनल डीजे केव करेंगे परफार्म
 एंट्री फीस - 10,000 रुपये कपल, 7000 रुपये स्टैग मेल, 5000 रुपये केवल फीमेल (केवल कपल के साथ)

- होटल ताज
यह होगा खास- कैफे और डेरा में डीजे नाइट। 25 लोगों के लिए ब्लैक लोटस में कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था।  
एंट्री फीस- 8000 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) प्रति कपल।  कैंडल लाइट डिनर 6000 और टैक्स प्रति कपल।

कहीं बॉलीवुड डीजे करेंगे परफार्म तो कहीं होगी सूफी नाइट

होटल - फोटो : फाइल फोटो
- माउंट व्यू, सेक्टर-10
यह होगा खास- डीजे नाइट, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और सिंगर करेंगे परफार्म।
एंट्री - कपल एंट्री 5000 रुपये, सिंगल एंट्री 2500 रुपये।

- शिवालिक व्यू, सेक्टर-17
यह होगा खास- मुंबई बेस डीजे करेंगे परफार्म। खाने का मैन्यू होगा स्पेशल।
एंट्री- कपल एंट्री 5000 रुपये, सिंगल एंट्री 2500 रुपये।


- 10 डाउनिंग स्ट्रीट (इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2)
यह होगा खास - बॉलीवुड थीम डीजे नाइट, फायर वर्क्स, किड्स एंटरटेनमेंट, गेम्स और प्राइज जीतने का मौका   
एंट्री फीस - 7000 (वीआईपी) और 5000 रुपये कपल एंट्री। 

- हाइपनोटिक (जीरकपुर)
यह होगा खास - डीजे अवनीत और विक्रम करेंगे परफार्म।
एंट्री फीस- 2000 रुपये कपल एंट्री। 
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल में तैयारी

new year celebration - फोटो : File Photo
- बज्ज (सेक्टर-17)
यह होगा खास - सिंगर निशा बानो और समीर माही करेंगे परफार्म। डीजे प्रो और डीजे मोहित भी करेंगे परफार्म। चीयर गर्ल्स की लाइव परफार्मेंस। 
एंट्री फीस- 5000 रुपये कपल और 2500 रुपये गर्ल्स स्टैग एंट्री। 

- पैडलर्स (एलांते मॉल)    
एंट्री फीस - 7000 कपल
यह होगा खास - रियाज बैंड की लाइव परफार्मेंस, डीजे नाइट रात दो बजे तक। 

- सतवा (सेक्टर-26)
एंट्री फीस - 7,999 रुपये कपल एंट्री। 
यह होगा खास - लाइव बैंड और डीजे नाइट। 

- स्कोर (सेक्टर-8)
यह होगा खास - रशियन डांसर की बैले डांस परफार्मेंस, डीजे एजे और अखिल करेंगे परफार्म, बॉन फायर।
एंट्री फीस - 5500 रुपये कपल और स्टैग एंट्री, फीमेल स्टैग एंट्री 3000 रुपये।

- चंडीगढ़ क्लब : 
यह होगा खास : पंजाबी गायक जसबीर जस्सी के साथ उनके गीतों पर झूम सकेंगे लोग।
एंट्री सिर्फ मेंबर्स के लिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें