फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर का नया ट्रेंड: खाएंगे-पिएंगे... गाड़ी कौन चलाएगा? ड्रंकन ड्राइव नाके से बचने के लिए बदला ट्रेंड

Tue, 23 Dec 2025 12:12 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नए साल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। लगभग एक सप्ताह बाद नए साल का आगमन होगा। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में नए साल का जश्न अलग अंदाज में मनाया जाता है। युवाओं में न्यू ईयर पार्टी का खासा क्रेज रहता है। 
विज्ञापन
Chandigarh traffic police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नववर्ष के स्वागत को लेकर इस बार चंडीगढ़ में जश्न का अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है। पुलिस की सख्त ड्रंकन ड्राइव कार्रवाई और प्रशासन की कड़ी गाइडलाइंस के चलते लोग अब सेफ सेलिब्रेशन को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका सीधा असर ड्राइवरों, कैब और टैक्सी की मांग पर पड़ा है। 31 दिसंबर की रात के लिए निजी ड्राइवर और टैक्सी पहले से बुक हो रही हैं ताकि जश्न भी पूरा हो और कानून का उल्लंघन भी न हो। शहर में एक रात के लिए ड्राइवरों और टैक्सियों के रेट 5,000 रुपये तक पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


रामदरबार निवासी ड्राइवर राजकुमार ने बताया कि उन्हें अब तक 50 से ज्यादा कॉल आ चुकी हैं। सेक्टर-25 के प्रशांत शुक्ला के अनुसार, चंडीगढ़ के भीतर ही नहीं बल्कि पंचकूला और मोहाली जाने के लिए भी ड्राइवरों की भारी मांग है। आम दिनों में 1,500 से 2,000 रुपये में मिलने वाली सेवा अब नव वर्ष पर 2,500 से 3,000 रुपये तक पहुंच गई है।

क्लब, होटल और मॉल पूरी तरह तैयार
नव वर्ष के जश्न के लिए शहर के करीब 50 क्लबों, बड़े होटलों और रेस्टोरेंट्स ने खास तैयारियां की हैं। कहीं नामी डीजे बुलाए गए हैं तो कहीं लाइव सिंगर्स और थीम पार्टी का आयोजन किया गया है। होटल इंडस्ट्री ने न्यू ईयर स्पेशल पैकेज लॉन्च किए हैं, जिनमें डिनर, म्यूजिक और ठहरने की सुविधा शामिल है। सेक्टर-7, सेक्टर-17, सेक्टर-35, एलांते मॉल और प्रमुख डिस्कोथेक में कपल और फीमेल स्टैग एंट्री रखी गई है। ज्यादातर क्लब पहले ही फुल हो चुके हैं, जबकि कुछ में 31 दिसंबर को मौके पर भुगतान के बाद ही एंट्री मिलेगी। होटल एसोसिएशन चंडीगढ़ के पदाधिकारियों के मुताबिक इस बार एडवांस बुकिंग का ट्रेंड ज्यादा है। लोग आखिरी वक्त की भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए पहले ही टिकट और पैकेज खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


शांत जश्न का भी चलन
क्लबों की तेज आवाज और भीड़ से दूर रहने वाले लोग इस बार चंडीगढ़ के आसपास सूफियाना नाइट्स और शांत संगीत कार्यक्रमों की ओर रुख कर रहे हैं। सेक्टर-44 निवासी रिंकू जैन कहते हैं कि उन्हें शोर-शराबा पसंद नहीं, इसलिए वे दोस्तों के साथ सूफियाना नाइट चुन रहे हैं। वहीं, कपल्स का फोकस फोर और फाइव स्टार होटलों की प्राइवेट पार्टियों पर है।

फ्री एंट्री लगभग नामुमकिन
नव वर्ष की रात शहर के क्लबों, बार और पब में फ्री एंट्री मिलना मुश्किल होगा। आयोजकों का कहना है कि न्यू ईयर पार्टी के लिए एंट्री शुल्क देना ही होगा, हालांकि अलग-अलग जगहों पर फीस अलग रहेगी। कुल मिलाकर, चंडीगढ़ नए साल में पूरे जोश के साथ लेकिन पहले से ज्यादा सुरक्षित और योजनाबद्ध तरीके से कदम रखने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें