चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर वासी ध्यान दें, नए साल का जश्न मनाना है तो परिवार संग इन जगहों पर जाएं। खूब मन लगेगा और ठंड को भी भूल जाएंगे। चंडीगढ़ में सिटको पहली बार रंगारंग सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए सुखना लेक को चुना गया है। इसमें लोग सस्ते दर पर अपने मन पसंद के व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ ही लेट नाइट लेक की खूबसूरती का लुफ्त उठा सकेंगे। इसको लेकर सिटको ने तैयारी पूरी कर ली है। वर्षों से सुखना लेक पर नया साल सेलिब्रेट करने का सपना संजोये शहरवासियों को सिटको इस बार विशेष मौका देने जा रहा है।
पहली बार लेक पर न्यू ईयर का प्रोगाम होने के चलते इसे संजाने का काम किया जा रहा है। इस संदर्भ सिटको लेक के मैनजेर राजपाल का कहना है कि सिटी के लोगों की अरसे से डिमांड को देखते हुए लेकर पर इस बार 31 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया है। लेक पर पहली बार न्यू ईयर का कार्यक्रम होने के चलते लोगों के इंज्वायमेंट में कोई कमी नहीं रहे, इसकी तैयारी की जा रही है।
रंग-बिरंगीं लाइटों से जाएगा सजाया
सिटको ने 31 दिसंबर को म्यूजिकल शाम का आयोजन किया है। रात 8 से 12 तक लेक पर लाइट साउंड के साथ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन जाएगा, जिसमें फिल्मी धुनों के गानों के साथ सभी प्रकार की म्यूजिक लोगों को सुनने को मिलेगी। सिटको ने गानों के साथ युवाओं को आकर्षित करने के लिए डांस का भी प्रोगाम रखा है। इसके लिए लेक को रंग-बिरंगी लाइटों से संजाया जाएगा। साख बात यह है कि गानों की धुनों के साथ लाइटों का कलर भी बदलता रहेगा।
सस्ते दर पर अनलिमिटेड ऑफर
सिटको ने अधिक लोगों को बुलाने के लिए कई खाने के लिए कई सस्ते ऑफर दे रखे हैं। कपल के साथ आने पर अलग ऑफर है। सिंगल और बच्चों के लिए अलग तरीके से खाने के लिए अनलिमिटेड ऑफर दिए गए हैं। इसके साथ ही ड्रिंक के लिए बियर और वाइन भी उपलब्ध रहेगी। लेकिन इसका चार्ज अलग से लोगों को देना पड़ेगा। इसके अलावा अन्य कई डिस लोगों के लिए मौजूद रहेंगी।
होटल में भी किए गए इंतजाम
सिटको के सेक्टर- 10 स्थित होटल माउंट व्यू और शिवालिक व्यू में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां पर भी अनलिमिटेड खाने के साथ पीने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए होटल की और से कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
चोखी ढाणी में जश्न, रामगढ़ फोर्ट में फैशन शो
पंचकूला में भी नए साल का स्वागत गर्मजोशी के साथ होगा। पंचकूला के रामगढ़ फोर्ट में फैशन शो, लाइव बैंड का आयोजन किया जाएगा। पिंजौर स्थित चोखी ढाणी में भी जश्न होगा। इसके अतिरिक्त सभी होटलों में रंगारंग कार्यक्रम होंगे। ग्राहकों के लिए खास ऑफर भी दिए गए हैं, जिसमें 500 रुपये से लेकर 5 हजार तक के ऑफर हैं। सिंगल और कपल एंट्री के लिए अलग से ऑफर हैं। इनमें स्नेक्स, ड्रिंक, डिनर के साथ लाइव परफॉर्मेंस के ऑफर हैं।
डिस्को थेक में कई नामी बैंड देंगे प्रस्तुति
मोहाली में नए साल के स्वागत के लिए होटलों से लेकर धार्मिक स्थानों तक सभी ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान जहां धार्मिक स्थलों पर सोमवार शाम से समागम शुरू होकर देर रात चलेंगे। इसी तरह विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों में न्यू ईयर की स्पेशल पार्टियां होगी। कई जगह गजल गायक प्रस्तुति देंगे। वहीं, लाइव बैंडों की प्रस्तुति भी खास रहेगी। इसके अलावा पॉल्यूशन बोर्ड के लिए भी समागम होंगे। जानकारी के मुताबिक फेज-पांच स्थित ब्रियू मास्टर में स्पेशल लाइव बैंड प्रस्तुति देगा।
इसके अलावा खाने पीने के लिए स्पेशल इंतजाम किए गए। इसी तरह सेक्टर-125 न्यू सन्नी एनक्लेव स्थित अरिस्ता होटल में फौलांदी इंडियन बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा बॉलीवुड हाइट से लेकर सभी क्लबों के प्रोग्राम होंगे। इसी तरह धार्मिक स्थानों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टर-65 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में धार्मिक समागम होगा। फेज-चार स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी स्पेशल प्रोग्राम होंगे। इसी तरह गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में धार्मिक समागम होगा। गुरुद्वारा श्री अंब साहिब व फेज- दो गुरुद्वारा साहिब में भी समागम होगा।
नए साल के जश्न के लिए जीरकपुर की तैयारी ऐसी
जीरकपुर अपनी नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है और न्यू ईयर पार्टी के लिए पूरी तरह तैयार है। जानिए आप कैसे और कहां अपनी नए साल की पार्टी को यादगार बना सकते हैं। यहां मॉल रेस्तरां, पब, बार, होटल सभी जगह नए साल की जश्न के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। कहीं थीम पार्टी का आयोजन होगा, तो कहीं बॉलीवुड स्टार और सिंगर के साथ मस्ती होगी। कई कार्यक्रमों के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कहीं मस्ती की नई दुनिया सजाई जा रही है, तो कहीं लॉन में डांस फ्लोर पर सिर्फ लोग झूमते दिखेंगे। तो आप भी नए साल को बनाइए खास और दीजिए नया अंदाज।
डिस्को थेक, पब, लाउंज, रेस्टोरेंट और पांच सितारा होटलों में नए साल का स्वागत कुछ अलग अंदाज में होगा तो स्पेशल पैकेज के तहत नए साल की पहला दिन यादगार बन सकेगा। यहां थीम पार्टी रखी गई है, जिसमें ड्रेस कोड भी होगा। इसके अलावा, अलग-अलग थीम पर होटलों की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों पर पार्टी होगी। हर सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन पर डीजे, डांस के साथ-साथ देशी और विदेशी लजीज खाने का लुत्फ भी उठा पाएंगे। जीरकपुर कुछ समय से मौज मस्ती के दीवानों के लिए सेलिब्रेशन हब बन चुका है। जहां 5 नामी डिस्कोथेक के साथ-साथ कई होटल्स और पब्स हैं।
ऐसे में होटलों और पब की बुकिंग जारी है। नाइट क्लब और डिस्को में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी। एंट्री फीस 3 हजार से शुरू अलग-अलग होटल और पब में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए एंट्री फीस थोड़ी महंगी है, लेकिन न्यू ईयर की मस्ती के लिए लोग यह भी देने को तैयार हैं। एंट्री फीस 3 हजार से शुरू होगी। इनमें अनलिमिटेड मस्ती के साथ-साथ ड्रिंक और खाना शामिल होगा। स्टैग, फैमिली के लिए अलग एंट्री फीस और कपल्स के लिए अलग फीस निर्धारित की गई है। इनमें गोल्ड, प्लेटेनियम समेत कई अलग एंट्री होगी, जिनकी कीमत 8 से 10 हजार तक है।
यहां सजेगी मस्ती की शाम
- ग्लोबल बिजनेस पार्क में जंकयार्ड डिस्कोथेक 31 दिसंबर रात 8:30 बजे से ग्लिट ग्लैम ग्रैंड सेलिब्रेशन 2019 में कई जानेमाने डीजे परफॉर्मेंस देंगे तो यहीं इसी माल में स्थित अलमास डिस्क में डीजे सूर्या व डीजे जीत की प्रस्तुति लोगों को नाचने के लिए मजबूर करेंगे।
- वीआईपी रोड स्थित साइनाइड डिस्कोथेक में 31 दिसंबर को शाम 8:00 बजे से डीजे राजीव नाइट का आयोजन होगा
- पंचकूला रोड पर स्थित हिपनोटिक लाउंज बार में 31 दिसंबर को 8:00 बजे से डीजे के साथ म्यूजिकल नाइट होगी
- चंडीगढ़ बैरियर पर स्थित द कंट्री साइड, पिट ब्रयु डिस्को में 31 दिसंबर को रात 8:00 बजे से डीजे संग होगा स्पेस स्ट्रिप न्यू ईयर फेस्टिवल
- पंचकूला सड़क पर स्थित वेंडिंग रिजॉर्ट में 31 दिसंबर को रात 8 बजे से प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला व जैसलिन सैंडल्स सहित कई अन्य देसी विदेशी अर्टिस्ट अपनी परफॉर्मेंस देंगे
- रात 8:00 बजे से पार्क प्लाजा होटल स्थित प्रसिद्ध सूत्रा बैंड अपने लाइव परफॉर्मेंस से सभी को मंत्रमुग्ध करेंगे
- होटल रमाडा प्लाजा में स्वादिष्ट देसी विदेशी कुसीन के व्यंजनों सहित खूबसूरत म्यूजिक के साथ नए साल का जश्न होगा
- पटियाला रोड पर स्थित होटल रेडिसन में 31 दिसबंर रात 9 बजे से लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर आप थिरकने को मजबूर होंगे
- सेठी ढाबा में पंजाबी गायिका नाज कौर और खुद ढाबे के मालिक अपने ढाबे पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे।