11वीं का नया सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पहली काउंसिलिंग के बाद जिन स्टूडेंट्स को स्कूल अलॉट होने पर एडमिशन मिल चुका है। उनकी सोमवार से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। पहली काउंसिलिंग के बाद भी 40 सरकारी स्कूलों में से काफी में सीटें खाली हैं। इन सीटों को दूसरी काउंसिलिंग से भरा जाएगा। दूसरी काउंसिलिंग 16, 17 और 18 जुलाई को होगी। काउंसिलिंग के लिए स्टूडेंट्स को पहले नए सिरे से आवेदन करना होगा।