फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट ने जारी किया नया शेड्यूल, यहां जानें सभी फ्लाइट्स का समय

Fri, 03 Feb 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh International Airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक अब 26 फ्लाइट्स का संचालन होगा। 
विज्ञापन


चंडीगढ़  एयरपोर्ट से अब पहली  फ्लाइट सुबह 9:40 बजे रवाना होगी। एयर इंडिया की यह  फ्लाइट लेह जाएगी, जबकि आखिरी  फ्लाइट गो एयर की होगी जो शाम 7 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट पहले शाम 5:55 बजे रवाना होती थी।

नए शेड्यूल के मुताबिक  इंटरनेशनल एयरपोर्ट से  20 फरवरी को दो नई  फ्लाइट  शुरू होने जा रही हैं। विमानन कंपनी इंडिगो इन फ्लाइटों का संचालन करेगी। 

पहली  फ्लाइट हैदराबाद से सुबह 11:10 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी और दोपहर 1:45 बजे यहां लैंड करेगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए यह  फ्लाइट दोपहर 2:15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4:35 बजे वहां लैंड करेगी। 
विज्ञापन


दूसरी फ्लाइट इंडिगो विमानन कंपनी की ओर से  दिल्ली के लिए शुरू की जाएगी।  चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए यह  लाइट सुबह 10:30 बजे उड़ान भरेगी और वहां सुबह 11:30 बजे लैंड करेगी। दिल्ली से यह  फ्लाइट दोपहर 12:25 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर 1:25 बजे लैंड करेगी।
विज्ञापन

यह है  चंडीगढ़ संचालन वाली फ्लाइट का शेड्यूल

flight - फोटो : getty images
चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे उत्साहित विमानन कंपनियां नई  फ्लाइटें शुरू करने में उत्साह दिखा रही हैं। 

दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलूरू, श्रीनगर, लेह, के बाद अब हैदराबाद के लिए भी चंडीगढ़ से सीधी  फ्लाइटें शुरू हो चुकी है। जिसका फायदा यकीनन क्षेत्र के लोगों को होगा।

यह है  चंडीगढ़ संचालन वाली फ्लाइट का शेड्यूल
विमानन कंपनी --------- स्थान --------- समय                   
एयर इंडिया -----     लेह-------   9:40 बजे
इंडिगो ----------बंगलूरू --------- 10:30 बजे
एयर इंडिया --------पुणे------------ 10:50 बजे
गो एयर ---------मुंबई ----------    11:30बजे
जेट एयरवेज------ दिल्ली-----------11:25बजे
इंडिगो ---------दिल्ली-------------      12 बजे
इंडिगो ---------मुंबई-----------         12:45बजे
एयर इंडिया -----दिल्ली---------------- 12:40  बजे
स्पाइस जेट -----श्रीनगर-------------- 12:35बजे
एयर एशिया इंडिया------बंगलूरू----------- 1बजे
जेट एयरवेज -----------दिल्ली---------    1बजे
इंडिगो --------------श्रीनगर--------        1:25बजे
जेट एयरवेज ----------मुंबई-----------      1:30 बजे
इंडिगो ---------------मुंबई--------             2:30 बजे
जेट एयरवेज-------दिल्ली-------------     3 बजे
विस्तारा -----------दिल्ली--------           3:20 बजे
स्पाइस जेट -----------दिल्ली-------     3:30 बजे
इंडिगो -------------दुबई -----------        4:15 बजे
स्पाइस जेट ---------दिल्ली-----------       4:10 बजे
जेट एयरवेज ----------दिल्ली----------       4:15 बजे
इंडिगो -------------मुंबई--------------          4:25 बजे
एयर इंडियाएक्सप्रेस---------शारजाह---------- 4:30 बजे
इंडिगो --------------बंगलूरू--------------         4:35 बजे
एयर इंडिया-----------मुंबई-----------        5:45 बजे
स्पाइस जेट ----------दिल्ली-----------      6:18 बजे
गो एयर -------------मुंबई---------------             7 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें