शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यूटी प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस से मिलकर नया रोडमैप तैयार किया है। ट्रायल के तहत प्रशासन मंगलवार से सेक्टर 22-23 लाइट प्वाइंट पर यह प्रयोग करेगी।
अधिकारियों के अनुसार किसान भवन से 22-23 लाइट प्वाइंट के पास सेक्टर-22 में (राइट टर्न) एंट्री के मार्ग को 8 से 9 बजे के बीच बंद किया जाएगा। ट्रैफिक को सीधे सेक्टर-16 क्रिकेट चौक से घूमकर आना होगा।
ट्रैफिक पुलिस और कुछ ट्रैफिक मार्शल की इसके लिए ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने यह प्रयोग सेक्टर 17-22 के यूटर्न पर करने का फैसला लिया था। लेकिन इन दिनों 17-22 की मुख्य सड़क पर रिपेयर का काम जारी होने के कारण सड़क पहले से ही बंद की हुई है।
गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा कि पहले कुछ समय ट्रायल के तौर पर नया प्रयोग किया जाएगा। अगर ट्रैफिक जाम कम करने में सफलता मिली तो शहर के कुछ अन्य हिस्सों में भी इसे लागू किया जा सकता है।