फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, चंडीगढ़, पंजाब में थ्रीजी सर्विस के नए प्लान

Thu, 29 May 2014 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब चंडीगढ़ और पंजाब के उपभोक्ताओं के लिए आइडिया ने थ्री जी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। आइडिया के साथ ही आईसीआर नेटवर्क के माध्यम से वोडाफोन और एयरटेल के उपभोक्ता भी थ्री जी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


आइडिया ने थ्री जी सेवाओं की लांचिंग चंडीगढ़ के होटल ताज में की। इस मौके पर आइडिया सेल्युलर के चीफ आपरेटिंग आफिसर पी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि पिछले पांच साल से आइडिया मोबाइल क्रांति लाने को उत्सुक है। इस सेवा से अब उपभोक्ता 21.1 एमबी की स्पीड हासिल कर सकेंगे।

आइडिया थ्री जी सेवाएं चंडीगढ़, लुधियाना, नवांशहर, जगरांव, मलेरकोटला और नाभा में लांच की गई हैं। वर्ष 2015 तक पूरे पंजाब में थ्री जी सेवाओं का विस्तार हो जाएगा।
विज्ञापन


असीमित डाटा-645 असीमित डाटा
80 एमबी डाटा- दो दिन-19 रुपये
200 एमबी डाटा- सात दिन-56 रुपये
तीन सौ एमबी डाटा- 28 दिन-98 रुपये
Trending Videos

एयरटेल भी थ्री जी

भारतीय एयरटेल लिमिटेड ने इंफ्रा सर्कल रोमिंग के साथ पंजाब मे भी थ्री जी सेवाओं की लांचिंग कर दी है। भारती एयरटेल की यह सेवा उपभोक्ताओं को चंडीगढ़ ट्राइसिटी, लुधियाना, जगरांव, मलेरकोटला, नाभा और नवांशहर में मिल सकेगी।

एयरटेल के 7.5 मिलियन कस्टमर हैं। यह उपभोेक्ता थ्री जी, टू जी और फोर जी सेवाओं का उपयोग करते हैं। एयरटेल थ्री जी आईसीआर सेवाओं की न्यूनतम कीमत 23 रुपये है।
विज्ञापन

वोडाफोन का थ्री जी भी पंजाब सर्किल में

वोडाफोन इंडिया के पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं जेएंडके  के बिजनेस हेड असित शेखर ने बताया कि वोडाफोन इंडिया ने पंजाब सर्किल में ग्राहकों को 3जी रोमिंग सर्विसेज उपलब्ध करवाई हैं।

दूरसंचार विवाद निवारण और अपील ट्रिब्यूनल (टीडीसैट) के बीते सप्ताह के फैसले के बाद किया गया है। इसमें सभी सर्किल में 3जी इंट्रा-सर्किल (आईसीआर) रोमिंग सर्विसेज उपलब्ध करवाने की अनुमति प्रदान की गईं। वोडाफोन 3जी सेवाएं चंडीगढ़, लुधियाना, जगरांव, खरड़, मालेरकोटला, नाभा, नवांशहर, पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर में प्रभावी होंगी।

डाटा  किराया वैधता (दिन)
1 जीबी........251........30
2 जीबी........451........30
अनलिमिटेड पैक........655........तीन जीबी तक अनलिमिटेड तीस दिन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें