फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू मेट्रो पॉलिसी-2017 जल्द होगी फाइनल, चंडीगढ़ से मांगा जाएगा प्रपोजल

Thu, 05 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
aerial view of chandigarh city - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मेट्रो चलेगी या नहीं। इसका फैसला न्यू मेट्रो पॉलिसी-2017 के फाइनल होने के बाद ही लिया जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास व आवास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि चंडीगढ़ में लगातार आबादी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्री-प्लान सिटी है, इस शहर को 8 से 10 लाख की आबादी के लिए बसाया गया था, लेकिन आज शहर की आबादी करीब 15 से 16 लाख तक पहुंच चुकी है। राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि न्यू मेट्रो पॉलिसी-2017 फाइनल होने के बाद यूटी प्रशासन से मेट्रो को लेकर नया प्रपोजल मांगा जाएगा। मेट्रो न्यू पॉलिसी-2017 के अनुरूप प्रपोजल की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि चंडीगढ़ में मेट्रो की जरूरत है या नहीं।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर सिटी ब्यूटीफुल में मेट्रो प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए मना कर चुके हैं। लेकिन हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि न्यू पॉलिसी फाइनल के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास व आवास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी बुधवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित मुद्रा प्रोत्साहन अभियान को लेकर लगाए कैंप में शरीक हुए थे।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना पर जल्द होगी बैठक

Kirron Kher - फोटो : File Photo
प्रधानमंत्री आवास योजना पर जल्द होगी बैठक
राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सवाल का जवाब देते हुआ कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जल्द ही पंजाब और चंडीगढ़ के साथ बैठक होगी। इस योजना के तहत पहले फेज में पंजाब और चंडीगढ़ में कितने घर बनाए जाएंगे। इसे लेकर फैसला लिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना को बढ़ावा देने के लिए जमीन की जरूरतों को लेकर भी इस बैठक में योजना तैयार की जाएगी।

2019 तक 67 लाख टॉयलेट बनाए जाएंगे
पुरी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत 2019 तक शहरों में 67 लाख टॉयलेट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से अब तक 38 लाख टॉयलेट बनाए जा चुके हैं। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगले दो सालों में भारत के अलग अलग शहरों में करीब 14 लाख टॉयलेट और बनाए जाने हैं।

स्वच्छता रैंकिंग में चंडीगढ़ 11वें रैंक पर, साधी चुप्पी
स्वच्छता  रैंकिंग में चंडीगढ़ के 11वें स्थान पर आने को लेकर किए गए सवाल पर हरदीप सिंह पुरी ने चुप्पी साध ली। पुरी ने कहा कि चंडीगढ़ ओडीएफ फ्री हो चुका है। फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी में चंडीगढ़ अब तक सबसे आगे है। स्वच्छता की दिशा में चंडीगढ़ प्रशासन कें द्र सरकार के साथ मिलकर नई योजना बनाने में जुटा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें