फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल में आई मर्सडीज की न्यू एस क्लास

Tue, 14 Jan 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कार क्रेजी सिटी ब्यूटीफुल के लिए अब आ गई है मर्सडीज की नई एस क्लास। इस कार की लांचिंग चंडीगढ़ में मर्सडीज बेंज जोशी आटोजोन में की गई।
विज्ञापन


इसकी लांचिंग के लिए सिटी में कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट बोरिस फिट्ज मौजूद रहे। मर्सडीज की यह नई कार कई खूबियां समेटे है।

इसकी डिजाइन को भी माडीफाई कर ही दिया गया है साथ ही इंटीरियर और उसके फीचर्स को भी चेंज किया गया है। इस कार में 4.6 लीटर वी8 इंजन है और इसकी स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है।

न्यू मर्सडीज एस क्लास में एलईडी लाइटिंग सिस्टम है। यह लाइट्स इंटीरियर में भी लगी हैं और एक्सटीरियर में भी। कार में कुल 24 स्पीकर्स का इस्तेमाल किया गया है जिनकी थ्री डी सराउंड सिस्टम से निकलने वाली आवाज आपको लुभाएगी।
विज्ञापन


कार में 12 इंच की टीएफटी डिस्प्ले की टच स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है। कार के इनबिल्ट कमांड इंफोटेनमेंट सिस्टम में 250 जीबी की इनबिल्ट मेमोरी है। जिसमें की आसानी के साथ संगीत और फिल्मों को सुरक्षित किया जा सकता है।

यह सिस्टम सभी सिस्टम को कमांड देता है। कार में एक कैबिन भी है जिसको आप अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल आफिस भी बना सकते हैं। इसमें आप टैबलेट, इंटरटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस हॉटस्पाट रख सकते हैं।
विज्ञापन


इस कार में 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा है जो कि रात के अंधेरे में भी आपकी मदद करेगा। इससे कि आपकी कार आसानी के संग निकल सकेगी।

कार की सीटों को ऐसा तैयार किया गया है कि रिलेक्स होने के लिए आप इसी से हाट स्टोन मसाज ले सकते हैं। चंडीगढ़ में जोशी आटोजोन के मालिक दीपक जोशी भी लांचिंग के मौके पर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें