फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी में अगले माह से दिखेगा घर जैसा नजारा, मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम

Sat, 18 Nov 2017 12:53 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
शताब्दी में अगले माह से दिखेगा घर जैसा नजारा
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल की वीआईपी ट्रेन शताब्दी की अगले माह से सूरत बदल जाएगी। दिसंबर से ट्रेन के अंदर यात्रियों को घर जैसा नजारा देखने को मिलेगा। ट्रेन का इंटीरियर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा।
विज्ञापन


स्वर्ण योजना के तहत बेहतरीन सुविधाओं से लैस इस ट्रेन को गोल्ड स्टैंडर्ड के नाम (चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी) से जाना जाएगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के कोच केयर सेंटर में शताब्दी के कोच में इंटीरियर डिजाइनिंग का काम काम भी शुरू हो चुका है। इसके टॉयलेट का इंटीरियर भी कोच से किसी मामले में कम नहीं होगा। नवीनीकरण में सुंदरता, स्वच्छता और मनोरंजन व सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

50 लाख खर्च होगा हर ट्रेन पर
हर ट्रेन के अपग्रेडेशन पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रेल मंत्रालय ने दिल्ली रीजन की प्रीमियम ट्रेनों को रेनोवेट करने के लिए स्वर्ण योजना शुरू की है। इसके तहत ही कालका-नई दिल्ली शताब्दी और चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी में ट्रेन के कोच के रेनोवेशन का काम चल रहा है।
विज्ञापन


30 ट्रेनों का बदलेगा हुलिया
रेल यात्रा को मनोरंजक और आरामदायक बनाने के लिए पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल के दौरान ही रेलवे ने 30 प्रीमियर ट्रेनों की तस्वीर बदलने के लिए 25 करोड़ का यह प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट में 15 राजधानी और 15 शताब्दी ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

मनोरंजन का रखा जाएगा ख्याल, स्टाफ को ट्रेनिंग

शताब्दी में अगले माह से दिखेगा घर जैसा नजारा
शताब्दी के हर कोच में लगेंगे दो सीसीटीवी कैमरे
इस प्रोजेक्ट के तहत ट्रेनों में आरपीएफ जवानों की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। शताब्दी के हर एक कोच में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 

मनोरंजन का रखा जाएगा ख्याल, स्टाफ को ट्रेनिंग
स्टाफ को साफ-सफाई और खाना पहुंचाने के लिए ट्रॉली के इस्तेमाल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रीमियर ट्रेनों के स्टाफ के लिए नई यूनिफॉर्म डिजाइन की गई है। यात्रियों को ट्रेन में फिल्म, सीरियल, म्यूजिक समेत मनोरंजन के अन्य साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा यात्री ट्रेन में वाई-फाई हॉट स्पॉट्स द्वारा एचडी स्ट्रीमिंग का भी आनंद ले पाएंगे।

जितनी भी दिल्ली रीजन की शताब्दी हैं, उन्हें स्वर्ण योजना के तहत बदला जा रहा है। चंडीगढ़ रूट की शताब्दी में भी काम शुरू हो चुका है। 
 नितिन चौधरी, मुख्य जन संपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें