फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसाई हत्याकांड: जांच को एनआईए टीम पहुंची लुधियाना, जुटाई सारी जानकारी

Fri, 17 Nov 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
एनआईए टीम पहुंची लुधियाना
विज्ञापन
बस्ती जोधेवाल की कैलाश नगर रोड स्थित गगनदीप कालोनी में रहने वाले आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं हत्याकांड की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम शुक्रवार को महानगर पहुंच गई। एनआईए की टीम ने पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके से मुलाकात की।
विज्ञापन


कुछ समय पुुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने के बाद टीम वहां से निकल गई। इससे पहले लुधियाना रेलवे स्टेशन से पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने उन्हें रिसीव किया और सीधे पुलिस कमिश्नर दफ्तर लेकर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने के बाद अलग अलग जगहों पर पहुंची और अपनी जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट नहीं किया है कि एनआईए की टीम ने किन बिंदुओं पर जांच की है। उनका कहना है कि टीम महानगर पहुंच गई है। उन्हें जिस चीज की जानकारी चाहिए थी वह उन्हें उपलब्ध करवा दी गई है। बाकी वह जांच करेंगे। एनआईए टीम के आने की सूचना मिलने पर एडीसीपी और थाना कोतवाली की पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची। करीब साढे़ 12 बजे रेलवे स्टेशन से एनआईए टीम के अधिकारियों को लेकर पुलिस सीधे पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची।

पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके से मुलाकात करने के बाद टीम वहां से निकल गई। सूत्रों की माने तो एनआईए की टीम ने शुक्रवार को अलग अलग जगहों का दौरा किया। टीम पहले कैलाश नगर रोड पर गई और रविंदर गोसाई के घर के आसपास रोड की जांच की। उसके बाद टीम वहां गई जहां से हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया बाइक बरामद हुआ था। उसके बाद टीम ढोलेवाल उस इलाके में भी गई जहां से बाइक चोरी हुआ था। सूत्रों की माने तो एनआईए की टीम ने रविंदर गोसाई के परिवार वालों की फोटो भी मंगवाई है। सूत्रों की मानें तो टीम ने इस हत्याकांड में गिरफ्तारगांव चूहड़वाल के रहने वाले आरोपी रमनदीप सिंह के गांव का भी दौरा किया। टीम ने संबंधित थाने से रविंदर गोसाईं हत्याकांड की फाइल को मंगवा लिया है। आनेच वाले कुछ दिनों तक टीम यहीं पर रहेगी। एनआईए की टीम ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इस हत्याकांड में रिमांड पर चल रहे आरोपी जिम्मी से भी एनआईए की टीम पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

Ludhiana Murder - फोटो : File Photo
क्या कहते है पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने कहा कि टीम लुधियाना पहुंच चुकी है। सरकार की तरफ से पहले ही इस मामले की जांच को एनआईए के हवाले कर दिया था। उनके पहुंचने के बाद केस से संबंधित सारे कागजात और सामग्री टीम के हवाले कर दी गई है। टीम को इस केस से संबंधिक कोई चीज की जरुरत होगी तो उन्हें मुहैया करवा दी जाएगी। टीम जांच में लगी है और वह किन बिंदुओं पर जांच कर रही है इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

आरोपी जिम्मी एक दिन के पुलिस रिमांड पर
हिंदू नेताओं की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी जिम्मी को आज लुधियाना पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी जिम्मी को अदालत में पेश करने के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे।

मालूम हो कि आरएसएस नेता रविंदर गोसाई के मामले में लुधियाना पुलिस जिममी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है तथा वह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर था। जिस दौरान पुलिस के आला अधिकारी हत्याकांड के मामले में खुद उससे पूछताछ कर रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि गोसाई हत्याकांड की जांच के लिए लुधियाना पहुंच चुकी एनआईए की टीम भी आज जिम्मी से पूछताछ कर सकती है। जिस दौरान इस पूछताछ में हत्याकांडों को लेकर कई और परतें खुलने की संभावना है। ऐसी चर्चा कि जिममी के बाद अब लुधियाना पुलिस रमनदीप रमना, हरमंदिर मिंटू, धमेंद्र गुगनी को भी अब प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी की जा रही है। 

जगजीत सिंह जोहल को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
शुक्रवार को लुधियाना पुलिस बाघापुराना से इस मामले में आरोपी जगजीत सिंह जोहल को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। लुधियाना पुलिस आरोपी जोहल को शनिवार जिला अदालत में पेश करेगी। पुलिस आरोपी से रविंदर गोसाईं हत्याकांड, अमित शर्मा और पादरी मसीह सिंह हत्याकांड में पूछताछ करेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें