पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा जसगुरप्रीत सिंह पुरी को हाईकोर्ट के एडिशनल जज के तौर पर शपथ दिलाई गई। हाईकोर्ट के ऑडिटोरियम में शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
गुरपीत सिंह पुरी के नाम पर सुप्रीम कोर्ट कोलोजियम ने 25 जुलाई को मोहर लगाते हुए उनकी हाईकोर्ट जज के तौर पर नियुक्त किए जाने की केंद्र सरकार को सिफारिश भेज दी थी। हालांकि तब उनके साथ ही सुवीर सहगल, गिरीश अग्निहोत्री, अलका सरीन, कमल सहगल की नियुक्ति की सिफारिश भी की गई थी।
इनमें से सुवीर सहगल, गिरीश अग्निहोत्री और अलका सरीन की नियुक्ति को राष्ट्रपति ने स्वीकृति दे दी थी जबकि जस गुरप्रीत सिंह पुरी और कमल सहगल के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया था। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद 24 अक्तूबर को सुवीर सहगल, गिरीश अग्निहोत्री, अलका सरीन पद की शपथ ले चुके हैं।
अब राष्ट्रपति ने जस गुरप्रीत सिंह पुरी की नियुक्ति के भी आदेश जारी कर दिया है, जो अब शुक्रवार को पद की शपथ ले लेंगे। शपथ ग्र्रहण होने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या का आंकड़ा 50 हो जाएगा।