फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए एलांते मॉल में आया 45 लाख का हेडफोन, जो जगा देगा इमोशन, जानिए इसकी खूबियां

Fri, 22 Nov 2019 12:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कपिल गुलाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपने हेडफोन तो कई देखे होंगे। पर क्या कभी ऐसा हेडफोन देखा है जो न सिर्फ संगीत आपके कानों तक पहुंचाए, बल्कि आपके इमोशन को भी जगा दे। ऐसा ही हेडफोन लेकर आया है सेनहाइजर इंडिया। इसका नाम है सेनहाइजर एचई 1 और कीमत है 45 लाख रुपये। आप इस हेडफोन से म्यूजिक का अऩुभव करेंगे तो आपको सारा कुछ समझ में आ जाएगा। इस सिस्टम की तकनीकी विशेषताओं में इसका खास एम्लीफायर है। इसके साथ ही इसकी खूबी है कि यह कुछ खास फ्रीक्वेंसी को प्रदान करता है।
विज्ञापन


एलांते मॉल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सेनहाइजर इंडिया के डायरेक्टर कंज्यूमर सेगमेंट कपिल गुलाटी ने बताया कि इस हेडफोन को लोगों को अनुभव करवाया जाता है। अब तक कई सिटी में इसका अऩुभव लोगों ने किया है। सेनहाइजर एचई 1 एनालाग और डिजिटल ऑडियो के श्रोतों की विस्तृत सीरीज के साथ संचालित किया जाता है। इस हेडफोन सिस्टम में एक इनपुट साकेट है। इसमें इऩकमिंग सिगनल आगे प्रोसेस किए जाते हैं।

इसमें आन ऑफ वाल्यूम कंट्रोल को दबाया जाता है तो फ्रंट के कंट्रोल धीरे धीरे एंप्लीफाइंग हाइसिंग के बाहर विस्तृत हो जाते हैं। यह वैक्यूम ट्यूब्स के अपने क्वाट्ज ग्लास बल्बस के बेस के ऊपर उठने और चमकने के पहले होता है। इसके बाद ग्लास कवर खुद ब खुद ऊपर उठ जाता है। इसके साथ ही हेडफोन अलग हो जाता है। इसमें गोल्ड वेपराइज्ड सेरेमिक इलेक्ट्रोड और प्लेटिनम वेपराइज्ड डायाफ्राम होते हैं। इसमें छह हजार से ज्यादा कंपोनेंट हैं। इसमें हरेक कंपोनेंट को सावधानीपूर्वक चुना गया है। इसमें एक से आठ हर्ट्ज से ज्यादा की फ्रीक्वेंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें