फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबरः 10 फरवरी से अहमदाबाद से अमृतसर के बीच सीधी उड़ान, ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू

Mon, 23 Dec 2019 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

स्पाइस जेट एयर लाइंस दस फरवरी से अहमदाबाद-अमृतसर के बीच सीधी उड़ान शुरू कर रही है। यह विमान रविवार को छोड़कर शेष सभी दिनों में उड़ान भरेगा। स्पाइस जेट ने इस उड़ान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी अमृतसर विकास मंच के ओवरसीज अध्यक्ष समीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया की पहले चरण में यह उड़ान 28 मार्च 2020 तक के लिए है। यदि एयर लाइंस को इस उड़ान में यात्रियों का रिस्पांस बढ़िया मिला तो यह उड़ान स्थायी भी हो सकती है।

विज्ञापन


समीप सिंह के अनुसार स्पाइस जेट का विमान संख्या नंबर एसजी-2931 सोमवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगा। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर यह उड़ान श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होगी। इसी तरह यही फ्लाइट मंगलवार को उड़ान संख्या नंबर एसजी-2932 श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह आठ बजकर 25  मिनट पर रवाना होगी। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर यह उड़ान दस बजकर 35 मिनट पर लैंड करेगी।

समीप सिंह ने बताया की स्पाइस जेट की यह उड़ान अहमदाबाद-जबलपुर के बीच उड़ान भरती थी। जबलपुर एयरपोर्ट की मरम्मत व नई कारपेटिंग के कारण एयरलाइंस ने इस उड़ान को अमृतसर के लिए कनवर्ट कर दिया है। इस उड़ान के शुरू हो जाने से अमृतसर के उन कपड़ा व्यापारियों को लाभ होगा जो अहमदाबाद व सूरत के व्यापारियों के साथ व्यापार करते हैं। अब अमृतसर के व्यापारियों को अहमदाबाद व सूरत जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे नहीं जाना होगा। उनके समय व पैसे की बचत भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें