फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस नहीं बनवाया, जरूर पढ़ें यह खबर

Mon, 20 Oct 2014 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रोजाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं कई बार ऐसे चालकों के कारण सड़क हादसे भी हो जाते हैं। इससे साल भर में कई लोग को अपनी जान से भी हाथ तक धोना पड़ जाता है।
विज्ञापन


कभी कोई शराब के नशे में गाड़ी दौड़ाता है तो कोई लाडला अपने पिता की एसयूवी से चलते हुए रेड लाइट से लेकर कई अन्य ट्रैफिक रूल्स तोड़कर दूसरे चालकों के लिए मुसीबत खड़ी कर देता है।

ट्रैफिक पुलिस ऐसे चालकों के चालान काटती है और कई बार तो वाहन तक सीज कर देती है। लेकिन, इसके बावजूद न तो सड़क हादसों में कमी आई और न ही चालकों में कोई सुधार। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस अब रोजाना बढ़ रहे हादसों को देखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसने जा रही है।
विज्ञापन


नए वर्ष में ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटेगी तो चालान धारक को इसकी दो से दस गुना तक कीमत भुगतनी पड़ेगी। वहीं शरारती तत्वों और लग्जरी कारों में घूमने वालों के भी चालान की रकम देख होश फाख्ता हो सकते हैं।

पुलिस की ओर से प्रस्तावित नई चालान राशि

टू व्हीलर चालकों के लिए-----------------------पुरानी दरें------------------नई दरें
1. बिना हेलमेट वाहन चलाना--------------------300---------------------500
2. बिना प्रदूषण जांच के  वाहन------------------1000---------------------500
3. बिना इंश्योरेंस-------------------------------1000-------------------10,000
4. बिना कागजात के--------------------------गाड़ी इंपाउंड-----------------500
5. बिना लाइसेंस के वाहन चलाना---------------1500--------------------10,000
6. ट्रिप्पल राइडिंग पर---------------------------300---------------------1,000
विज्ञापन

कार चालकों के लिए नई चालान राशि

1. बिना सीट बेल्ट--------------------300----------------1000
2. बिना प्रदूषण जांच के---------------1000----------------1500
3. बिना इंश्योरेंस के-------------------1000---------------10,000
4. बिना कागजों के वाहन-----------गाड़ी इंपाउंड---------------5000
5. बिना लाइसेंस के-------------------1500----------------10,000
6. ड्राइविंग के दौरान फोन पर बात-------1,000---------------5,000

क्या कहते हैं अधिकारी
वाहनों की लगातार बढ़ रही तादात को देखते हुए कई हादसे हो रहे हैं। इस स्थिति से निपटने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चालान की दरें बढ़ाने की योजना है। इसके लिए पुलिस ने पंजाब सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। उम्मीद है कि अगले साल से इन बढ़ी हुई कीमतों को लागू कर दिया जाएगा।
- राम चंद्र, डीएसपी ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें