फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या खास है फिएट की इस नई कार में

Sat, 08 Mar 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश की बूंद पड़ेगी तो कार के वाइपर चलेंगे और जब तक आप कार को लाक नहीं कर देते कार के हेडलैंप आन रहेंगे। यह है फिएट की नई लीनिया के फीचर। फिएट इस कार में लेकर आई है लग्जरी और सेफ्टी के लिए स्पेशल फीचर। इसमें ईडीबी के साथ एबीएस भी है और ड्यूल स्टेज एयरबैग भी।
विज्ञापन


आप कार को एक समान गति पर रखना चाहते हैं तो क्रूज कंट्रोल का फीचर भी काम में मिलेगा। चंडीगढ़ में फिएट ने इस कार की लांचिंग होटल होमटेल में की। इस मौके पर फिएट क्रिश्लर इंडिया आपरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर नागेश भासावनहाली ने कहा कि यह कार अपने सेगमेंट की अन्य कारों के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।

यह है खास
नया स्टाइलिश एक्सटीरियर। 15 और 16 इंच के एलाय व्हील्स, नए फ्रंट बंपर और ग्रिल, नए रीयर बंपर और ट्रंक आईडी, ओआरवीएम विद टर्न इंडीकेटर और दो नए एक्सटीरियर कलर्स।
विज्ञापन

 
सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए थ्री प्वाइंट ईएलआर सीट प्री टेंसंनर्स और लोड लिमिटर्स, डबल क्रैंक प्रेवेंशन सिस्टम, फायर प्रेवेंशन सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर्स, आटोमैटिक आन आफ हेडलैंप, रिवर्स पार्किंग सेंसर, फालो मी होम हेडलैंप।
विज्ञापन

 
लग्जरी में प्रीमियम लेदर का प्रयोग, ड्यूल टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम लाइटिंग, आटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के संग एसी।
मनोरंजन के लिए इसमें वाइस कमांड के संग ब्लू एंड मी टीएम टेक्नोलॉजी, स्टीयरिंग माउंटेड आडियो कंट्रोल, यूएसबी आक्स।  

यह हैं दाम
पेट्रोल
लीनिया एक्टिव----------------------------------714882
लीनिया टी जेट एक्टिव--------------------------755949
लीनिया टी जेट डायनेमिक------------------------755949
लीनिया टी जेट इमोशन---------------------------915635

डीजल
लीनिया मल्टी जेट एक्टिव--------------------------826868
लीनिया मल्टी जेट डायनेमिक------------------------940536
लीनिया टी जेट इमोशन--------------------------------986198
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें