सोहाना हास्पिटल व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नौ मार्च को सेक्टर 22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित फ्री हेल्थ चेकअप व ब्लड डोनेशन कैंप के लिए ट्राइसिटी के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह से ही शहरवासी संपर्क कर रहे हैं। अब तक रजिस्ट्रेशन संख्या 175 से पार पहुंच चुकी है। ब्लड डोनेट करने वालों का भी आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
सोहाना हास्पिटल की ओर से भी कैंप की पूरी तैयारी की जा चुकी है। कैंप में सोहाना हास्पिटल के वरिष्ठ डाक्टर शहरवासियों के स्वास्थ्य की मुफ्त में जांच करेंगे।
कैंप का समय सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक रहेगा। कैंप में सेक्टर 22 की आरडब्ल्यूए भी सहयोग कर रही है।
सोहाना हास्पिटल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर आदर्श सूरी ने बताया कि कैंप की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। कैंप में ओमिका क्रिएशन व ग्लोबल इवेंट सह प्रायोजक हैं। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा शिरकत करेंगे।
पीजीआई की स्क्रीनिंग वैन भी करेगी जांच
पीजीआई के रेडियोलाजी विभाग की ओर से कैंप में स्क्रीनिंग वैन भी आ रही है। इसके तहत कैंप में महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर, सरवाइकल कैंसर व हड्डियों से जुड़ी बीमारी आस्ट्रियोप्रोरोसिस की जांच होगी।
यह वैन सेक्टर 22 की समाजसेवी व महिला संघ कीर्तन मंडल की प्रेस सचिव पूजा घई के सहयोग से कैंप में आ रही है। उन्होंने बताया कि आजकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है। कैंसर के बारे में महिलाएं टेस्ट नहीं करवाना चाहती है, इसीलिए यह वैन मंगवाई जा रही है।
ये टेस्ट होंगे फ्री
सेक्टर 22 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कैंप में ईसीजी, बोन डेंसिटी टेस्ट, लैब टेस्ट, शुगर व बीपी के टेस्ट मुफ्त में किए जाएंगे।
इन नंबरों पर कराएं रजिस्ट्रेशन
कैंप में जांच के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप भी कैंप में अपनी और फैमिली की मुफ्त में जांच करवाना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 8725001331 पर कॉल कर सकते हैं।
यदि आप ब्लड डोनेट करना चाहते हैं तो आप 9888850973 पर कॉल कर सकते हैं। पीजीआई की स्क्रीनिंग वैन में अपने टेस्ट करवाना चाहते हैं तो नंबर 9888850973 पर काल कर सकते हैं।
कैंप में ये डाक्टर करेंगे जांच
1. डा. गुरमीत सिंह मंगत---------------------आई विशेषज्ञ
2. डा. अमनप्रीत कौर---------------------आई विशेषज्ञ
3. डा. तरविंदर पाल सिंह---------------------कार्डियोलॉजी
4. डा. गगनदीप सिंह सचदेवा---------------------आर्थोपेडिक्स
5. डा. नीरज लूना-------------------------------मनोचिकित्सक
6. डा. विक्रांत मित्तल---------------------ईएनटी
7. डा. राजन शर्मा---------------------यूरोलाजी
8. डा. प्राची गुप्ता---------------------स्किन विशेषज्ञ
9. डा. नवप्रीत---------------------बाल रोग विशेषज्ञ
10. डा. रुचि राय आहुजा---------------------स्त्री रोग विशेषज्ञ
11. डा. गुरप्रीत सिंह---------------------मेडिसिन
12. डा. निधि गुप्ता---------------------डेंटल
13. मनप्रीत भाटिया---------------------मेडिसिन
14. विनीश नारंग---------------------जरनल सर्जन