फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई की इस शाखा को चलाएगी नारी शक्ति

Sat, 08 Feb 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने चंडीगढ़ में संपूर्ण महिला शाखा का उद्घाटन किया। इस शाखा का उद्घाटन सेक्टर-42 गवर्नमेंट कॉलेज की प्राचार्य मनी बेदी ने किया। इस मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व्यावसायिक कार्यालय चंडीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक मधुकर आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए संपूर्ण महिला शाखाएं खोली हैं। यह सभी शाखाएं साधारण बैंकिंग व्यवसाय जैसे जमा संग्रहण, ऋ ण उत्पादों और एसबीआई लाइफ आदि का संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर सेक्टर-40 स्थित स्टेट बैंक की शाखा प्रबंधक पलक नागपाल ने कहा कि एसबीआई की इस शाखा में ग्राहकों की संतुष्टि का ध्यान रखा जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए शाखा में खास सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इससे पहले एसबीआई की एलएचओ ब्रांच भी संपूर्ण महिला शाखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें