उधर, बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सेक्टर-33 पेट्रोल पंप के पास स्थित गारबेज प्लांट से पुलिस को एक और नवजात बच्ची का शव मिला। घटना का पता उस वक्त लगा जब कूड़ा उठाने वाला एक शख्स नवजात को कूड़े की ढेर में देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
इसके बाद पुलिस ने नवजात को तुरंत जीएमसीएच-32 के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों नवजात अभी कुछ ही दिनों की हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों नवजात के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि नवजात की मौत किन कारणों से हुई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
अस्पताल के रिकॉर्ड व आसपास पूछताछ में जुटी पुलिस
घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस नजदीकी अस्पताल के रिकॉर्ड खंगालने के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इससे पहले भी मिल चुके हैं नवजात
- मई 2019 में डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में मिला नवजात बच्ची का शव।
- जून 2018 में खुड्डा लहौरा ब्रिज के पास मिला नवजात का शव।
- जुलाई 2018 में सेक्टर-23 स्थित एक घर के पास नवजात का शव मिलने से हड़कंप।
- मार्च 2018 को सेक्टर-52 स्थित मेन होल में मिला नवजात का शव।
- अक्तूबर 2017 को कजहेड़ी स्थित एक घर के बाहर बाल्टी में नवजात मिली।