फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में यहां बनेंगे 6 एसी कम्युनिटी सेंटर

Fri, 18 Jul 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-48 और 49 में हाईटेक कम्युनिटी सेंटर बनाने के बाद नगर निगम अब शहर के छह कम्युनिटी सेंटर को अपग्रेड कर एयरकंडीशंड बनाएगा। यह काम डेढ़ साल में पूरा किया जाएगा। इनमें बड़े एसी हॉल, रूम, ऑफिस, लॉन्ज, मीटिंग रूम और जिम आदि बनाए जा रहे हैं और इनडोर गेम्स की भी सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन


इन कम्युनिटी सेंटर को किया जा रहा अपग्रेड  

कम्युनिटी सेंटर......लागत..............संभावित समय
सेक्टर-15..............2 करोड़..............डेढ़ साल
सेक्टर-18..............1.46 करोड़..............डेढ़ साल
सेक्टर-19..............1.76 करोड़..............डेढ़ साल
सेक्टर-41..............29 लाख..............दिसंबर तक
सेक्टर-42..............42 लाख..............दिसंबर तक
मलोया..............2 करोड़..............डेढ़ साल

कम्युनिटी सेंटर के किराया
एसी-----------11,636
नॉन-एसी-------5818

कोट
मेरे वार्ड के सेक्टर-41 और 42 के कम्युनिटी सेंटर दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे। यहां मैंने जिम खोलने के लिए भी प्रपोजल भेजा है ताकि युवा नशे छोड़कर अपनी सेहत की ओर ध्यान दे सकें।
-मलकीत सिंह, वार्ड नंबर-10 के पार्षद

कोट
सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर को अपग्रेड करने के लिए लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। यहां नया कम्युनिटी सेंटर बनने से लोगों को काफी फायदा होगा। इसका काम तेजी से चल रहा है और डेढ़ साल तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ जोशी, वार्ड नंबर-2 के पार्षद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें