फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मार्च तक केंद्र ने किसानों की मांग नहीं मानी तो शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू करेंगे अनशन

Wed, 24 Feb 2021 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर किसानों ने मनाया पगड़ी संभाल दिवस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर पगड़ी संभाल दिवस मनाने पहुंचे शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने 23 मार्च तक किसानों की मांगें नहीं मानी तो वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे। 23 मार्च शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस है।

विज्ञापन


आंदोलनरत किसानों ने मंगलवार को कुंडली बॉर्डर समेत अन्य जगहों पर पगड़ी संभाल दिवस मनाया। इस दौरान किसानों ने शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह और किसान आंदोलन के पुरातन पुरोधा स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी। 

किसान नेताओं ने कहा कि एक समय पगड़ी किसान की शान होती थी लेकिन सरकार उस पगड़ी को फंदा बना रही है। खेती पहले ही संकट से गुजर रही है और नए कानून बनाकर सरकार किसान और कृषि को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 1907 में जो आंदोलन शुरू हुआ था वर्तमान आंदोलन भी वैसे ही चल रहा है। इस दौरान किसानों की पगड़ी का मान रखने का प्रण लिया गया और सरकार से आरपार की लड़ाई का आह्वान किया। 
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चे के नेता दर्शनपाल, हरेंद्र सिंह लखोवाल ने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना के किसानों का एक जत्था मंगलवार को टीकरी बॉर्डर पर पहुंचा है। सरकार को अब समझना चाहिए कि आंदोलन अब पूरे देश का हो गया है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले किसानों पर हमला किया और उसके बाद पुलिस ने किसानों को ही गिरफ्तार कर लिया। 

इस घटना का संयुक्त किसान मोर्चा विरोध करेगा। किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। वहीं, टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के आंदोलन को गैरकानूनी बता धरनास्थल खाली करने के पोस्टर लगाने पर भी संयुक्त मोर्चे ने रोष जताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें